फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tempo overturns after hitting divider; temple priest dies.

Budaun News: डिवाइडर से टकराकर पलटा टेंपो, मंदिर के पुजारी की मौत

Sat, 15 Aug 2026 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tempo overturns after hitting divider; temple priest dies.
अतुल शर्मा फाइल फोटो
बदायूं। वृंदावन धाम से दर्शन कर सहसवान लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो बृहस्पतिवार की देर रात बदायूं-मेरठ हाईवे पर ज्वालापुर गांव के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार श्रीगोपाल मंदिर के पुजारी अतुल शर्मा (54) की मौत हो गई। टेंपो में सवार चार अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

सहसवान थाना क्षेत्र के मोहल्ला अकबराबाद निवासी मंदिर के पुजारी अतुल शर्मा बृहस्पतिवार की सुबह परिवार व मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ वृंदावन दर्शन करने गए थे। लौटते समय उनके साथ के सभी लोग बस से उझानी उतरे थे। इसके बाद टेंपो में सवार होकर सहसवान जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्यता चालक को झपकी आने के कारण टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और पलट गया। हादसा रात करीब एक बजे ज्वालापुर और खंदक गांव के बीच हुआ। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर सहसवान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल बदायूं भेजा गया। गंभीर रूप से घायल अतुल शर्मा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गीता पत्नी मनोज कुमार, एकता पत्नी प्रदीप और दिव्यांशी पत्नी प्रदीप समेत अन्य घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि टेंपो को कब्जे में ले लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed