{"_id":"6a6f9efc60a51b4d210ffc5e","slug":"teenager-returning-from-fields-crushed-to-death-by-canter-truck-badaun-news-c-123-1-bdn1010-169930-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खेत से लौट रहे किशोर की कैंटर से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खेत से लौट रहे किशोर की कैंटर से कुचलकर मौत
विज्ञापन
अंशु पाल फाइल फोटो
उघैती। अपने खेत से घर लौट रहे 11वीं के छात्र को सामने से आ रहे कैंटर ने कुचल दिया। कैंटर को ग्रामीणों ने पीछा कर सराह बघौली के पास पकड़ लिया। चालक को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया।
थाना क्षेत्र के गांव स्वरूपपुर निवासी अयाज (17) पुत्र आरिफ साइकिल से शाम करीब 4:30 बजे अपने खेत से घर लौट रहे थे। इस दौरान बिसौली की तरफ से आ रहे एक कैंटर ने बिसौली-सहसवान रोड पर पुरुषार्थ इंटर कॉलेज के सामने उसे कुचल दिया। ग्रामीणों को पता चला तो उन्होंने कैंटर का पीछा कर चालक को सराह-बघौली मार्ग के पास पकड़ लिया।
बताया जाता है कि कैंटर चालक नशे की हालत में था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल अयाज को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कैंटर और चालक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
परिवार के मुताबिक, अयाज दो भाई-बहन हैं। अयाज अपने पिता का इकलौता बेटा था। वह सिद्ध बाबा इंटर कॉलेज में 11वीं में पढ़ता था। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि कैंटर और चालक पुलिस की गिरफ्त में हैं, तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
फोटो- 38
छत से गिरे नर्सिंग के छात्र की इलाज के दौरान मौत
- बरेली ननिहाल में रहकर बीएससी नर्सिंग की कर रहा था पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़िया। थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव हतरा निवासी अंशु पाल (21) पुत्र परमेश पाल की छत से गिरने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई।
हतरा निवासी अंशु पाल बरेली में अपने ननिहाल में रहकर बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। अंतिम सेमेस्टर का छात्र था। परिजनों के अनुसार, पिछले मंगलवार को वह किसी कारणवश छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तत्काल बरेली के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था।
इलाज के दौरान शनिवार को अंशु ने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
म्याऊं। इस्लामगंज निवासी राजाबाबू पुत्र नंदराम किसी कार्य से बाइक से उसहैत जा रहे थे। इसी दौरान भसुंदरा निवासी समीरुद्दीन पुत्र सलाउद्दीन आल्टो कार से म्याऊं की ओर आ रहे थे। गिल्टैया के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे राजाबाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। उसावां पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को ट्रैक्टर की सहायता से थाने लाकर खड़ा कर लिया गया। सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि घायल बरेली इलाज को ले जाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद