{"_id":"64f0d1fc91fabf2721041904","slug":"teenager-dies-by-drowning-in-ramganga-badaun-news-c-123-1-sbly1004-3508-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रामगंगा में डूबकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रामगंगा में डूबकर किशोर की मौत
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पशु चराने गया था किशोर
संवाद न्यूज एजेंसी
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव साबितगंज में बृहस्पतिवार को 12 वर्षीय विशाल की रामगंगा में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह गंगा किनारे बैठा था। तभी मिट्टी धंसकने के साथ वह रामगंगा में जा गिरा।
ग्राम साबितगंज निवासी छविनाथ के तीन बेटों में विशाल सबसे बड़ा था। वह बृहस्पतिवार दोपहर अपने गांव के कुछ बच्चों के साथ रामगंगा किनारे पशुओं को चरा रहा था। प्रत्यक्षदर्शी साथी बच्चों के मुताबिक विशाल रामगंगा किनारे एक चट्टान पर बैठा हुआ था। चट्टान अचानक धसककर रामगंगा में जा गिरी। उसके साथ ही विशाल भी गंगा में गिर गया। वहां पानी ज्यादा गहरा था।
यह हादसा देखकर साथी बच्चे गांव की ओर दौड़े। उन्होंने हादसे के बारे में विशाल के परिवार वालों को जानकारी दी। इसके बाद परिवार वालों के अलावा गांव के तमाम लोग गंगा घाट पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने तुरंत उसकी खोजबीन शुरू कर दी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को बाहर निकाला जा सका लेकिन तब तक उसकी सांसें थम गईं। बाद में इसकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई लेकिन परिवार वालों ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।