{"_id":"6651fe485986a14bf90b7020","slug":"teenager-committed-misdeed-with-11-year-old-boy-in-budaun-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun: 11 वर्षीय बालक के नाबालिग लड़के ने किया कुकर्म, पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: 11 वर्षीय बालक के नाबालिग लड़के ने किया कुकर्म, पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा
Sat, 25 May 2024 08:35 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 May 2024 08:35 PM IST
सार
बदायूं जनपद के बिल्सी क्षेत्र में शर्मनाक घटना सामने आई है। 11 साल के बालक के साथ नाबालिग लड़के ने कुकर्म किया। पीड़ित की मां ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 साल के बालक के साथ गांव के ही नाबालिग लड़के ने खेत में जाकर कुकर्म किया। पीड़ित किशोर की मां ने आरोपी के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह बरेली भेजा है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में कोतवाल केके मिश्र ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को प्रार्थना दिया। उसने कहा कि 19 मई को उसके 11 वर्षीय पुत्र के साथ गांव के एक किशोर ने गलत काम किया। जब इसकी शिकायत किशोर के घर पर की तो उसकी मां ने गाली-गलौज की।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोपी किशोर और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोर को बाल सुधार गृह बरेली के लिए भेजा है।