{"_id":"6681dee7038bbf56d8059be4","slug":"teen-dies-due-to-high-tension-line-current-three-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1004-121483-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से किशोर की मौत, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से किशोर की मौत, तीन झुलसे
विज्ञापन
मोहम्मद उवैस का फाइल फोटो।
ककराला। कस्बे में भोजपुर मार्ग पर बन रहे मूंगफली के प्लांट में हाईटेंशन लाइन का करंट लगने से उवैश (16) की मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
यह हादसा रविवार शाम के समय हुआ। कस्बे में भोजपुर मार्ग पर मूंगफली का छिलका उतारने का प्लांट लग रहा है। यहां रविवार को कई मजदूर काम कर रहे थे। उनके साथ कस्बे के वार्ड नंबर 14 निवासी उवैश पुत्र शाहिद खां भी काम कर रहा था। शाम के समय प्लांट में टिनशेड डालने का काम चल रहा था। मजदूरों ने टिनशेड डालने के लिए लोहे का स्टूल लगाया था। स्टूल काफी ऊंचा था और वहीं से हाईटेंशन लाइन भी गुजर रही थी।
उसी स्टूल से हाईटेंशन लाइन टकरा गई। करंट लगने से उवैश की मौत हो गई। तीन अन्य मजदूर झुलस गए। यह देखकर वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई। किशोर के परिवार वाले भी वहां पहुंच गए और वह उसके शव को अपने घर ले गए। अभी उन्होंने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।