{"_id":"58b466ad4f1c1bbd56831e83","slug":"tebilon-be-counting-on-14-it-will-screen","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 टेबिलों पर होगी मतगणना, लगेंगी स्क्रीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 टेबिलों पर होगी मतगणना, लगेंगी स्क्रीन
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गणना में लगेंगे 336 कार्मिक
विधानसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मतगणना 11 मार्च को सुबह आठ बजे से शुुरू होगी। गणना कार्य के लिए प्रत्येक विधानसभा मेें 14-14 टेबिलें और एक टेबिल आरओ के लिए अलग लगाई जाएगी। इस प्रकार प्रत्येक विधानसभा मेें कुल 15 टेबिल लगेंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार ने कार्मिक प्रभारी सीडीओ अच्छेलाल सिंह यादव को निर्देश दिए कि मतगणना कार्मिकों के ड्यूटी आदेश का वितरण चार मार्च से प्रारंभ कर दिया गया है। एक गणना टेबिल पर गणना पर्यवेक्षक, गणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्बर और एक चतुर्थ श्रेणी गणना सहायक लगाया जाएगा। छह विधानसभा क्षेत्रों की गणना के लिए 84 गणना पर्यवेक्षक, 84 गणना सहायक, 84 माइक्रो आब्जर्बर तथा 84 चतुर्थ श्रेणी गणना सहायकों की आवश्यकता होगी। इस प्रकार गणना कार्य के लिए 336 गणना कार्मिक लगाए जाएंगे। प्रत्येक विधानसभा में आरओ टेबिल पर एक गणना पर्यवेक्षक, एक गणना सहायक, एक माइक्रो आब्जर्बर तथा एक चतुर्थ श्रेणी गणना सहायक लगाया जाएगा। चुनाव प्रेक्षक के साथ दो माइक्रो आब्जर्बर, एक नोडल अधिकारी तथा एक गणना सहायक को भी लगाया जाएगा।
वहीं, ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को देखने के लिए स्थानीय मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम परिसर के बाहर चुनाव प्रत्याशियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए कैंप की व्यवस्था की गई है। यहां सीसीटीवी कैमरों से कनेक्ट स्क्रीन भी लगाई गई है। प्रत्याशी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता कैंप में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था को स्क्रीन पर देख सकते हैं। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से मंडी समिति पहुंचकर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के साथ ही यहां शिफ्टवार चौबीस घंटे के लिए मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। स्ट्रांग रूम के इर्द-गिर्द पल-पल की गतिविधि सीसीटीवी कैमरों में कैद हो रही है।