फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teachers presented innovations

Budaun News: शिक्षकों ने दी नवाचारों की प्रस्तुति

Sun, 24 Sep 2023 02:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 24 Sep 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Teachers presented innovations
बदायूं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आयोजित नवाचार महोत्सव व टीचिंग लर्निंग मैटेरियल (टीएलएम) मेले का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में किए नवाचारों की प्रस्तुति की। इसमें बेसिक और माध्यमिक के शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन

शुभारंभ डायट प्राचार्य मुनेश कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 15 ब्लॉकों से आए शिक्षकों से प्रचार्च ने कहा कि आए दिन हो रहे नवाचारों से बच्चों को लाभान्वित करने की जरूरत है। बीएसए स्वाति भारती ने कहा कि शिक्षा के गुणात्मक सुधार में टीएलएम और शिक्षकों के नवाचार उपयोगी व महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल के प्रोफेसर डॉ. संतोष सिंह, डॉ. रविभूषण पाठक, डॉ. सत्यम मिश्रा, डॉ. बबिता यादव, डॉ. ज्योति विश्नोई व डॉ. प्रेमचंद्र ने मूल्यांकन कर परिणाम जारी किया। दोनों प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षकों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इन्हें अब राज्य स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। डायट प्रवक्ता अमित शर्मा, निशा यादव, दिलीप कुमार, अजिमा खानम, मंजरी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहा परिणाम
प्राथमिक स्तर पर सहसवान के मो. यूसुफ नबी प्रथम, सहसवान की अनीता द्वितीय, समरेर के संजीव कुमार तृतीय, उच्च प्राथमिक स्तर पर सहसवान के अभिषेक सिंह प्रथम, दहगवां की नीति शर्मा द्वितीय, म्याऊं की सुलक्षणा देवी तृतीय, माध्यमिक स्तर में गंगादीन इंटर कॉलेज के देवेंद्र सिंह व जीजीआईसी बदायूं की इति गोयल प्रथम, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज की पूनम अग्रवाल सिंग्लर द्वितीय, जीजीआईसी सहसवान की स्वाति यादव तृतीय स्थान पर रही। नवाचार एवं बेस्ट प्रैक्टिसेज में गंगपुर पुख्ता के प्रवीण कुमार, लाखन सिंह, दीपा रावल, इकबाल अहमद, मनीष कुमार, राजीव भटनागर ने विशेष स्थान प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed