फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teacher accused of indecent behavior with a female student to be suspended.

Budaun News: छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोपी शिक्षक होगा निलंबित

Tue, 30 Jun 2026 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Teacher accused of indecent behavior with a female student to be suspended.
बदायूं। कुंवरगांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी शिक्षक के खिलाफ टीम अपनी जांच रिपोर्ट सोमवार को बीएसए को सौंप सकती है। रिपोर्ट मिलते ही आरोपी शिक्षक निलंबित कर दिया जाएगा। बता दें कि आरोपी शिक्षक रविवार को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक स्कूल में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा को साफ-सफाई के बहाने रोककर शिक्षक ने अश्लील हरकत की थी। स्कूल से घर पहुंची छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई। सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी को घर में पकड़ लिया था। बाद में पहुंची पुलिस आरोपी मेनपाल को हिरासत में लेकर कोर्ट ले गई। वहां पर न्यायिक हिरासत में आरोपी शिक्षक जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में बीएसए के निर्देश पर टीम ने जांच की है। इसकी रिपोर्ट टीम सोमवार शाम तक दे सकती है। इसमें आरोपी शिक्षक को निलंबित किया जा सकता है। बीएसए नवीन कुमार ने बताया कि जांच चल रही है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोनों पीड़ित किशोरियों का कराया मेडिकल परीक्षण



कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में बीते दिनों सामने आईं अलग-अलग छेड़खानी की घटनाओं में पुलिस ने दोनों पीड़ित नाबालिग किशोरियों का सोमवार को मेडिकल परीक्षण कराया। दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।



पहला मामला थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित एक उच्च प्राथमिक विद्यालय का है, जहां आठवीं की छात्रा को शिक्षक द्वारा बहाने से अलग कमरे में ले जाकर छेड़खानी करने का आरोप लगा। वहीं, दूसरे मामले में आरोप है कि खेत पर घास लेने गई एक किशोरी से उसके ही रिश्ते के चाचा ने छेड़खानी की। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग निकला। सोमवार को आवश्यक प्रक्रिया के तहत दोनों पीड़िताओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया। एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद

बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल


बदायू। अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के 60 साल के आरोपी बुजुर्ग रिश्तेदार को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। गौरतलब है कि शुक्रवार को पुलिस को बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया था। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग कराई। पीड़िता की निशानदेही पर रविवार तड़के 4 बजे आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसमें दरोगा गौरव सिंह भी घायल हुआ था। संवाद








बच्ची के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री आबिद रजा



बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्ची के साथ घिनौनी हरकत करने वाले आरोपी शिक्षक के जेल जाने के बाद सोमवार को पूर्व मंत्री आबिद रजा पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराधियों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाना चाहिए। पूर्व मंत्री ने परिवार को आर्थिक मदद भी दी। इस मौके पर सदरुल अंसारी, बाकर अंसारी, खलील अंसारी, दानिश अशर्फी, जब्बार अंसारी, अनवर खान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed