फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tanker hit Bisauli MLA's car, narrowly escaped

बिसौली विधायक की गाड़ी को टैंकर ने टक्कर मारी, बाल-बाल बचे

Mon, 05 Jul 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tanker hit Bisauli MLA's car, narrowly escaped
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं हाईवे पर शनिवार रात बरखेड़ा गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से बिसौली विधायक कुशाग्र सागर की गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे उनकी गाड़ी आगे चल रही पिकअप और उससे आगे चल रही बोलेरो से जा टकराई। हादसे में विधायक बाल-बाल बच गए। लेकिन गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उनके ड्राइवर को चोटें आईं। टैंकर ड्राइवर मौके से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

बिसौली के भाजपा विधायक कुशाग्र सागर शनिवार रात करीब 12 बजे अपनी लक्जरी कार में बरेली से बदायूं लौट रहे थे। उनकी कार में गनर उदय प्रताप साथ थे और ड्राइवर फहीम गाड़ी चला रहे थे। बताते हैं कि रास्ते में हाईवे पर बरखेड़ा गांव के नजदीक पीछे से तेज रफ्तार में आए कैंटर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे उनकी गाड़ी आगे चल रही पिकअप से टकरा गई। जबकि पिकअप उससे आगे चल रही बोलेरो से जा टकराई। हादसे में विधायक की कार आगे-पीछे दोनों ओर से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि पिकअप सड़क किनारे खाई में उतर गई।
विज्ञापन

सूचना पर बिनावर इंस्पेक्टर राजेश कुमार पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। तब तक हाईवे पर जाम लग गया। उन्होंने जाम खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने विधायक के घायल ड्राइवर को बरेली भेज दिया जबकि विधायक दूसरी गाड़ी मंगवाकर बिसौली चले गए। पिकअप में राजस्थान के नवल किशोर, लालाराम समेत पांच लोग सवार थे। वे भी बाल-बाल बच गए। बोलेरो में शहर के राजू, नाजिम, अमित, जोगेंद्र समेत सात लोग बैठे थे। उनको भी चोटें नहीं आईं हैं। पुलिस के मुताबिक हादसे में विधायक के ड्राइवर के चोटें आईं हैं जबकि चारों वाहनों के लोग बच गए। इस संबंध में विधायक की ओर से तहरीर आई है। इसमें कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed