फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tanker collided with Barat bus four seriously injured in accident Bareilly referred

बदायूं: बरात की बस से टकराया टैंकर, हादसे में चार गंभीर रूप से घायल, बरेली रेफर

Mon, 07 Mar 2022 02:11 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 07 Mar 2022 02:11 AM IST
सार

सूचना पर तत्काल ही सिविल लाइंस इंस्पेक्टर आरके तिवारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के साथ घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। कुल सात घायलों में शाहिद, रफत, तबस्सुम और शहजाद की हालत गंभीर थी।

विज्ञापन
Tanker collided with Barat bus four seriously injured in accident Bareilly referred
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं से देर रात बरेली को निकली बरात की बस को हाईवे पर टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बरेली रेफर किया गया है। हादसे के बाद जिला अस्पताल में काफी भीड़ लग गई। लोगों ने बाईपास पर कैमरे न होने का आरोप लगाकर प्रशासन को घेरने की कोशिश की।

विज्ञापन


सुभाष चौक के पास बड़ी सराय निवासी आसिफ की बरात रविवार रात करीब दस बजे बरेली किला इलाके में जा रही थी। बरात की चढ़त बदायूं में ही होने से ज्यादा वक्त लग गया। बरात की बस शहर से चार किमी बरेली फोरलेन पर बारापत्थर के पास पहुंची थी कि अचानक सामने आए टैंकर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। बस में मौजूद बरातियों में चीखपुकार मच गई। टैंकर मौके पर छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर तत्काल ही सिविल लाइंस इंस्पेक्टर आरके तिवारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के साथ घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। कुल सात घायलों में शाहिद, रफत, तबस्सुम और शहजाद की हालत गंभीर थी। इन्हें तत्काल बरेली रेफर कर दिया गया। बाकी तीन को मामूली चोटें थीं। दूसरे वाहनों से बरात लेकर गिनती के लोग बरेली चले गए। इस बीच काफी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां उन्होंने इलाज में कोताही का आरोप लगाया। साथ ही टैंकर ड्राइवर के भागने पर आरोप जड़ा कि प्रशासन ने सीसीटीवी कैमरे क्यों नहीं लगवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed