फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tanakpur-Achhnera Express to run daily with a new number.

Budaun News: नए नंबर के साथ रोजाना चलेगी टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस

Mon, 17 Aug 2026 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Tanakpur-Achhnera Express to run daily with a new number.
उझानी। पूर्वोत्तर रेलवे ने पर्वतीय क्षेत्र को ब्रजभूमि से जोड़ने वाली टनकपुर-अछनेरा- टनकपुर स्पेशल ट्रेन को नियमित कर दिया है। 31 अगस्त से 05062 टनकपुर-अछनेरा का नया नंबर-15094 तो 15093 के रूप में अछनेरा-टनकपुर की पहचान होगी। स्पेशल ट्रेन होने की वजह से अछनेरा-टनकपुर का पहले नंबर- 05061 था। दोनों ओर से एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव उन्हीं स्टेशन पर बने रहेंगे, जहां स्पेशल ट्रेन पहले रुका करती थी।
विज्ञापन

रेलवे के उप महाप्रबंधक (वाणिज्य) पीके अस्थाना की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, टनकपुर- अछनेरा एक्सप्रेस के नियमित होने के साथ 31 अगस्त से नया नंबर लागू होगा। 05062 टनकपुर- अछनेरा स्पेशल ट्रेन का नंबर 15094 हो जाएगा। प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और रविवार का इसका संचालन होगा।
विज्ञापन

इसी तरह वापसी में इन्हीं पांच दिनों में 05061 के स्थान पर 15093 अछनेरा-टनकपुर एक्सप्रेस 31 अगस्त से ही संचालित होगी। टनकपुर से 04:06 बजे चलकर बनबसा, खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन से चलकर बदायूं में 07:14 बजे और उझानी स्टेशन पर 07:27 बजे आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अगले ठहराव सोरों, कासगंज जंक्शन, सिकंद्राराऊ, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, मथुरा जंक्शन से छूटकर 12:20 बजे अछनेरा पहुंचेगी। वापसी में अछनेरा से 15:30 बजे चलकर 15093 अछनेरा- टनकपुर एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन के रास्ते, मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, सिकंद्राराऊ, कासगंज, सोरों से उझानी 19:07 बजे और बदायूं में 19:27 बजे पहुंचेगी।
आगे के स्टेशन बरेली जंक्शन, बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा, पीलीभीत, खटीमा, बनबसा के बाद टनकपुर में 23:45 बजे पहुंचने का समय है। बता दें कि शुरुआती दिनों में स्पेशल ट्रेन टनकपुर-मथुरा कैंट तक चला करती थी, लेकिन बाद में इसे दोनों तरफ से अछनेरा तक कर दिया था। नियमित होने से यात्रियों को सफर का लाभ मिलेगा।


लालकुआं-केसीआर बेंगलुरू सिटी स्पेशल ट्रेन भी हुई नियमित
लालकुआं-केसीआर बेंगलुरू सिटी-लालकुआं स्पेशल ट्रेन 05074/ 05073 भी नियमित हो गई है। नया नंबर- 15302/ 15301 मिला है। लालकुआं से इसका नया नंबर 19 सितंबर तो केसीआर बेंगलुरू से 22 सितंबर से लागू होगा। सप्ताह में एक बार चलने वाली ट्रेन लालकुआं से प्रत्येक शनिवार 17:45 बजे चलती है। बदायूं में पहुंचने का समय 20:48 बजे है। लालकुआं- केसीआर एक्सप्रेस सोमवार को 15:25 बजे पहुंचती है। केसीआर बेंगलुरू सिटी से प्रत्येक मंगलवार को 7:15 बजे चलेगी। बदायूं में यह अगले दिन 5:05 बजे आएगी। दोनों तरफ से इस ट्रेन में उझानी में ठहराव न पहले था और न ही नया मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed