{"_id":"5e5d567e8ebc3eeb707c29f0","slug":"take-namkeen-sample-badaun-news-bly3981416103","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली में मिलावट का खेलः ट्रक रोककर भरा बरेली के ब्रांड की नमकीन का नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली में मिलावट का खेलः ट्रक रोककर भरा बरेली के ब्रांड की नमकीन का नमूना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नामी ब्रांडेड नमकीन कंपनियों की रिजेक्ट पशु आहार वाली नमकीन को नए पैक में पैक्ड कर बाजार में बेचे जाने का मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने छापा मार कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को उझानी में नमकीन भरे ट्रक से बरेली ब्रांड की नमकीन का नमूना लिया गया। रिजेक्ट नमकीन की सप्लाई के लिए बरेली ही ज्यादा बदनाम है।
सोमवार को डीएम कुमार प्रशांत के निर्देश पर जिला अभिहित अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा के नेतृत्व में जिले में कई स्थानों पर छापा मारकर नमूने भरे गए। एक टीम ने उझानी में नमकीन भरा ट्रक रोककर नमूना लिया गया। नमकीन की यह सप्लाई बरेली के परसाखेड़ा से आई थी। ट्रक में पप्पू शाही नाम के ब्रांड की नमकीन थी। ट्रक चालक मीलाल निवासी मुड़िया चेतराम थाना भोजीपुरा बरेली ने बताया कि वह परसाखेड़ा स्थित मैसर्स पप्पू स्वीट्स एंड बिस्किट परसाखेड़ा बरेली से नमकीन की सप्लाई ला रहा था। अभिहित अधिकारी ने बताया कि नमूना जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
अलापुर में 1400 लीटर सरसों का तेल सीज किया
बदायूं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अलापुर कस्बे में मनोज कुमार के प्रतिष्ठान पर छापा मारकर यहां से सरसों के तेल का नमूना लिया। प्रथम दृष्टया गुणवत्ता में खराबी को देखते हुए यहां 1400 लीटर सरसों का तेल भी सीज कर दिया गया। छापे के दौरान दुकानदारों में हड़कंप रहा। कई दुकानदार दुकानों को बंद करके भाग गए।