फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tableaus depicting the life philosophy of Maharishi Valmiki were taken out across the district on his birth anniversary.

Budaun News: जयंती पर जिलेभर में निकाली गईं महर्षि वाल्मीकि के जीवन दर्शन पर झांकियां

Wed, 08 Oct 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Tableaus depicting the life philosophy of Maharishi Valmiki were taken out across the district on his birth anniversary.
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रामायण पाठ के आयोजन में भाग लेते भक्त। संवाद
बदायूं। शहर भगवान वाल्मीकि जयंती पूरे हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाई गई। बैंडबाजों संग निकाली गई भव्य शोभयात्रा में भगवान वाल्मीकि के जीवन दर्शन पर आधारित भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी थी। मार्ग में अनेक स्थानों पर शोभायात्रा का पुष्पवर्षा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

आरिफपुर नवादा स्थित वाल्मीकि मंदिर से मंगलवार को आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई। वाल्मीकि जयंती शोभायात्रा को पूर्व मंत्री आबिद रजा और नगर पालिका चेयरमैन फात्मा रजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूर्व मंत्री आबिद रजा के आग्रह पर चेयरमैन फात्मा रजा ने नगर पालिका कर्मचारियों को दीपावली पर बोनस देने की घोषणा की। इस घोषणा से कर्मचारियों में उत्साह देखने को मिला। वाल्मीकि समाज के लोगों ने पूर्व मंत्री और चेयरमैन का पगड़ी पहनाकर व फूलमाला से भव्य स्वागत किया। सभासदों का भी सम्मान किया गया। नगर पालिका की ओर से शोभायात्रा मार्ग पर रेड कार्पेट बिछाया गया और नेहरू चौक पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में राजकुमार रोहिल, अरुण, अनिल विराट, अनवर खां, अबरार, नवेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
कस्बे में धूमधाम से निकाली गई यात्रा

उसावां। कस्बे के वार्ड सात के वाल्मीकि मंदिर पर पूजा-अर्चना के बाद बद्रीश कुमार के नेतृत्व में शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा पुराने इतवार बाजार, मढ़ेपट्टी, प्राथमिक विद्यालय प्रथम, दुर्गा माता मंदिर, एमएफ हाईवे, नगर पंचायत गेट चौराहा होते हुए मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। इसमें महर्षि वाल्मीकि समेत देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा में धीरपाल वाल्मीकि, मनोज कुमार वाल्मीकि, संजू वाल्मीकि, अरुण कुमार वाल्मीकि, विक्रम वाल्मीकि,राजपाल वाल्मीकि सहित दर्जनों वाल्मीकि समाज व अन्य समाज के लोग साथ रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


------

महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण विश्व में पूजनीय

वजीरगंज। महर्षि भगवान वाल्मीकि के पावन-प्रकटोत्सव दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, समिति अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय ने झंडी दिखाकर किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण विश्व में पूजनीय हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर जीवन को सफल और सार्थक बनाना चाहिए।

-----

जगह-जगह शोभायात्रा पर हुई पुष्प वर्षा

वजीरगंज। कस्बे में विधायक महेश चंद्र गुप्ता और समिति अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय ने भगवान वाल्मीकि शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन सत्य, समर्पण और सेवा का प्रतीक है। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यकर्ता राजीव कुमार वाल्मीकि, उमेश वाल्मीकि, रामौतार, श्रीपाल, सतीश, सचिन, झम्मन, सुभाष, धर्मवीर वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे। संवाद

-------

कस्बे मेें निकाली गई शोभायात्रा

दहगवां। महर्षि वाल्मीकि शोभा यात्रा का नरेश चंद्र गुप्ता ने फीता काटकर शोभायात्रा का उद्घाटन किया। इसमें राधा-कृष्ण सहित विभिन्न देव झांकियां शामिल थीं। लोगों ने भगवान वाल्मीकि की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण विश्व में पूजनीय हैं। इस अवसर पर दिलीप वाल्मीकि, राजेश वाल्मीकि, अर्जुन वाल्मीकि, बॉबी वाल्मीकि, इंद्रपाल वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संवाद

-------------

महिला सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

सहसवान। नगरपालिका परिसर में वाल्मीकि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने मिशन शक्ति के तहत महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। वहीं मोहल्ला बजरिया में आनंद वाल्मीकि के आवास पर जयंती मनाई गई। इस मौके पर आनंद वाल्मीकि, अतुल, आशीष, धोनी, रजत वाल्मीकि, प्रशांत, गंगा देवी, रेखा आदि मौजूद रहीं। संवाद

-------

महिलाएं अब किसी काम में पीछे नहीं

बिल्सी। वाल्मीकि जयंत के अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन ज्ञानदेवी सागर ने महिला सफाई कर्मचारियों को मिशन शक्ति के तहत माला पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि अब महिलाएं किसी भी काम में पीछे नहीं रहे गई है। इस मौके पर चेयरमैन के पति ओमप्रकाश सागर, ईओ वेदप्रकाश यादव, युधिष्ठिर सिंह, निशांत, राजीव कुमार, मोहित मौर्य, मुनीष कुमार, दिलीप कुमार, राजेश कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद


------

देवता मंदिर में रामायण पाठ का हुआ आयोजन

कुंवरगांव। कस्बे में ग्राम देवता मंदिर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी और चेयरमैन के पति अरविंद रावत ने रामायण पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्श समाज को नैतिकता, भक्ति और मानवता का संदेश देते हैं। जिसके बाद महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर किशनवीर सिंह, सुरेश पाल सिंह, प्रमेंद्र पटेल, बागेश्वर आदि मौजूद रहे। संवाद

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रामायण पाठ के आयोजन में भाग लेते भक्त। संवाद

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रामायण पाठ के आयोजन में भाग लेते भक्त। संवाद

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रामायण पाठ के आयोजन में भाग लेते भक्त। संवाद

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रामायण पाठ के आयोजन में भाग लेते भक्त। संवाद

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रामायण पाठ के आयोजन में भाग लेते भक्त। संवाद

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रामायण पाठ के आयोजन में भाग लेते भक्त। संवाद

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रामायण पाठ के आयोजन में भाग लेते भक्त। संवाद

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रामायण पाठ के आयोजन में भाग लेते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed