फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   System on alert mode, enhanced monitoring of Badaun Jail

Budaun News: अलर्ट मोड पर सिस्टम, बदायूं जेल की बढ़ाई गई निगरानी

Thu, 13 Apr 2023 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
System on alert mode, enhanced monitoring of Badaun Jail
फोटो-12बीडीएन21-जिला कारागार बदायूं।संवाद
- बरेली जेल में बंद माफिया अतीक के भाई अशरफ की आसपास फैली जड़ों की आशंका के चलते आईपीएस नियुक्त
विज्ञापन

- जोन की सभी जिलों के साथ बदायूं जिला कारागार में भी शासन से नामित आईपीएस अफसर करेंगे छापामारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिला कारागार में शासन ने निगरानी बढ़ाई है। इसके लिए शासन से आईपीएस नियुक्त किए गए हैं जो जिला कारागार में बंदी और कैदियों पर नजर रखेंगे। आशंका जताई जा रही है कि बरेली जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की जड़ें यहां की जेल तक तो नहीं फैली हैं, इस बारे में भी पड़ताल की जाएगी। फिलहाल, जेल की सुरक्षा को लेकर नामित किए गए आईपीएस अफसर यहां समय-समय पर चेकिंग करेंगे।जिला कारागार में कई खूंखार बंदी और कैदी हैं, बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में हुए खूनी संघर्ष का मुख्य आरोपी सुरेश पाल सिंह तोमर और उसका बेटा भी बरेली से इसी जेल में भेजा गया था। इसके अलावा बाहर से स्थानांतरण पर भी यहां खूंखार कैदियों को भेजा जाता रहा है। इसके साथ ही माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का आसपास की जेलों तक तो नेटवर्क नहीं है इस बात को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। चूंकि अशरफ बरेली जेल में बंद है और उमेश पाल हत्याकांड के बाद बरेली जेल भी सुर्खियों में आई थी, इसके बाद आसपास की जेलों में भी निगरानी बढ़ा दी गई थी। स्थानीय जिला कारागार में डीएम, एसएसपी लगातार चेकिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही शासन ने अब यहां की जेल की निगरानी के लिए आईपीएस हिमाशुं कुमार को नामित किया गया है। वह जोन भर की जेलों के साथ-साथ स्थानीय जेल की भी निगरानी करेंगे। उनके नामित होने के बाद माना जा रहा है कि यहां पर अब विशेष चौकसी बरती जाएगी। हालांकि जिला कारागार प्रशासन पहले से ही अलर्ट है और यहां मुलाकातियों पर भी विशेष नगर रखी जा रही है, लेकिन अब आईपीएस अफसर यहां विशेष निगरानी रखेंगे।


जेल की निगरानी के लिए शासन से आईपीएस हिमांशु कुमार को नामित किया गया है। उनको जिला कारागार के पर्यवेक्षण का प्रभार दिया गया है। शासन से आदेश प्राप्त हो चुका है। - डॉ. विनय कुमार, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed