फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   swachch sarvekshan 2020

पांचवीं रैंक के साथ प्रदेश में चमकी उझानी नगर पालिका, बदायूं शहर का 26वां नंबर

Fri, 21 Aug 2020 07:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
swachch sarvekshan 2020
बदायूं/उझानी। केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत बृहस्पतिवार को नगरीय निकायों की रैकिंग जारी कर दी। जनवरी से दिसंबर-19 तक चले सर्वे कार्यक्रम के आकलन में जो नतीजा सामने आए हैं, उनमें उझानी नगर पालिका परिषद को चमका दिया। उझानी पालिका को प्रदेश में पांचवां और नार्थ जोन में छठवां स्थान मिला है। बदायूं शहर की नगर पालिका परिषद की प्रदेश में रैकिंग 26 तो देश में उसे 185वां स्थान मिला है। इसे लेकर दोनों पालिकाओं में पूरे दिन खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन

शहर की आबादी एक लाख से अधिक है। इसलिए इसकी रैकिंग देशभर की सूची में शामिल की गई है जबकि जिले की अन्य पालिकाएं आबादी में एक लाख से कम हैं। ऐसे में उन्हें जोन स्तर पर भी रखा गया है। नगरीय क्षेत्र के स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि देश को पांच जोन में बांटकर उनकी रैकिंग तैयार की गई है। ईस्ट, बेस्ट, नार्थ, साउथ और नार्थ ईस्ट जोन बने। उझानी नगर पालिका परिषद ने नार्थ जोन में छठवां स्थान पाया है। प्रदेश स्तर पर उझानी पालिका को पांचवां स्थान मिला है। बदायूं नगर पालिका परिषद ने प्रदेश में 26वां स्थान पाया है। देश में इसकी 185वीं रैंक है। नगरीय स्वच्छता अभियान का सर्वे जनवरी से दिसंबर-19 तक चला था। सर्वे के दौरान प्रत्येक निकाय को चार चरणों में स्वच्छ भारत मिशन की टीमों ने सिटीजन फीडबैक, फील्ड ऑब्जर्वेशन, सर्टिफिकेशन और सर्विस लेवल प्रोग्रेस क्षेत्रों में सुधार करना था। इसकी प्रत्येक तिमाही पर की गई तैयारी का शासन स्तर से पर्यवेक्षण किया जाता रहा। इसके बाद सर्वे टीम ने जनवरी-20 तक निकायों का स्थलीय परीक्षण भी किया। रैकिंग जारी होने के बाद शहर समेत उझानी पालिका के अफसरों समेत कर्मचारियों में खुशी का माहौल दिखा।
विज्ञापन

जनता के सहयोग से बदायूं का आया प्रदेश में नाम: दीपमाला
बदायूं। नगर पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल बदायूं का नाम 26वें स्थान पर आने का कारण यहां की जनता का सहयोग बताती हैं। उनका कहना है कि प्रदेश स्तर पर बदायूं का नाम पहली बार शामिल हुआ है जिसमें यहां की जनता का पूरा सहयोग मिला है। जनता ने शहर को साफ बनाने में काफी मदद की है और आगे भी उन्हें उम्मीद है कि यह जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि अगली बार सर्वेक्षण में बदायूं का स्थान और ऊपर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष और ईओ बोले- पब्लिक के सहयोग से मिली सफलता
उझानी। स्वच्छ भारत मिशन की नगरीय रैकिंग में प्रदेश में पांचवें स्थान पर रही नगर पालिका परिषद उझानी को लेकर पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल और ईओ डॉ. डीके राय ने कर्मचारियों की मेहनत और अफसरों के मार्गदर्शन की तारीफ की। बताया कि कोई भी कार्य पब्लिक के सहयोग के बगैर पूरा नहीं हो सकता। नगर को नीट एंड क्लीन बनाने की दिशा में पब्लिक की ओर से विशेष सहयोग मिला। गली-मोहल्लों समेत मलिन बस्तियों की सफाई के लिए विशेष अभियान भी चलाए गए। खुद मौके पर पहुंचकर पालिकाध्यक्ष ने भी निगरानी की। यहां तक कि उनके पति पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल भी सफाई के मुद्दे पर नागरिकों से संवाद बनाए रहे। बता दें कि नार्थ जोन में उझानी पालिका ने छठवां स्थान पाकर भी नाम रोशन किया है।

कुछ ईओ को तो जानकारी ही नहीं रैंकिंग की
बदायूं। दातागंज के ईओ भूपराम वर्मा ने बताया कि उनकी नगर पालिका का 95 नंबर आया है। वहीं, ककराला के ईओ रामसिंह ने बताया कि ककराला नगर पालिका को रैंकिंग में 170 वां स्थान मिला है। जबकि बिल्सी, सहसवान और बिसौली के ईओ इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सके। सभी ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed