{"_id":"5fb16d588ebc3e75047cee71","slug":"suspected-death-of-two-women-badaun-news-bly426869053","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में दो विवाहिताओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में दो विवाहिताओं की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में दो विवाहिताओं की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इनमें एक विवाहिता गर्भवती थी। परिवार वाले उसे जिला महिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। दूसरी विवाहिता की मौत बीमारी से बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों शवों के पैनल में पोस्टमार्टम करा दिए हैं।
उसहैत थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा किसनी निवासी रामदेवी (26) पत्नी जयवीर की 13 नवंबर की रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वालों की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। बाद में उसके मायके वाले भी आ गए। उसके भाई अंकित निवासी ग्राम कोला सोथा थाना अमृतपुर जिला फर्रुखाबाद के मुताबिक उसकी बहन की शादी पांच साल पहले हुई थी। उसके एक बेटी है। ससुराल वाले उससे दहेज मांग रहे थे। आरोप है कि शुक्रवार रात उसकी हत्या कर दी गई। इस पर पुलिस ने उसके शव का शनिवार दोपहर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत की वजह बीमारी बताई गई है।
इधर, कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नंदगांव निवासी धर्मवती (22) पत्नी बबलू नौ माह की गर्भवती थी। ससुराल वालों के मुताबिक धर्मवती को शनिवार दोपहर अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। इस पर परिवार वाले उसे जिला महिला अस्पताल ले जा रहे थे। उसकी हालत बिगड़ती चली गई। इससे परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने धर्मवती के शव का भी पोस्टमार्टम कराया है। धर्मवती की मौत की वजह बीमारी बताई जा रही है। उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। उसका मायका बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र में है। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को ससुराल वालों को सौंप दिया है।