फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Survey of Sot river bridge will be done again

Budaun News: दोबारा होगा सोत नदी के पुल का सर्वे

Mon, 02 Dec 2024 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Survey of Sot river bridge will be done again
बिसौली में सोत नदी पर बना पुल। संवाद
बदायूं। दातागंज में हुई घटना के बाद में अब बिसौली में सोतनदी के ऊपर बने पुल पर सभी की निगाहें टिक गई हैं। विभाग की ओर से लगातार इस पुल को लेकर पत्राचार किया जा रहा है। एक साल से अधिक समय हो गया, लेकिन वहां पर दूसरा पुल नहीं बना है। ऐसे में विभाग अब दोबारा से पुल का सर्वे करेगा।
विज्ञापन

बिसौली-रानेट चौराहे से होकर सोत नदी निकल रही है। इस पर करीब 50 साल पहले पुल बना था।
पुल जर्जर होने के कारण लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी। रिपोर्ट मिलने के बाद उच्च अधिकारियों की टीम ने पुल का निरीक्षण किया। इसमें पाया कि यह पुल बेहद जर्जर हालत में है। इसके बाद उच्चाधिकारियों की टीम ने 14 अक्तूबर 2023 को सर्वे के बाद पुल से भारी वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन

कुछ समय तक तो यहां पर वाहन बंद रहे, लेकिन धीरे-धीरे फिर से भारी वाहन बेरोकटोक गुजरने लगे। दातागंज में हुए हादसे के बाद में तहसील प्रशासन ने वहां बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे को हुए एक साल से ज्यादा समय हो गया है। साथ ही प्रतिबंध के बावजूद बड़े वाहनों का आवागमन जारी रहा।
ऐसे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस पुल का दोबारा सर्वे कराने की बात शासन से की है। ताकि मौजूदा स्थिति के बारे में सही जानकारी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed