फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Survey of Muda Pucca Bridge completed, approach road will be extended by 150 meters

Budaun News: मूड़ा पुख्ता पुल का सर्वे पूरा, 150 मीटर बढ़ाई जाएगी एप्रोच रोड

Sat, 24 May 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Survey of Muda Pucca Bridge completed, approach road will be extended by 150 meters
बदायूं। रामगंगा नदी पर बने मूड़ा पुख्ता पुल की एप्रोच रोड बाढ़ में बह गई थी। गूगल मैप के सहारे इस पुल से जाते वक्त कार सवार तीन लोग अधूरे पुल से गिरकर जान गवां चुके हैं। हादसे के बाद पीडब्ल्यूडी ने पुल का सर्वे पूरा कर लिया है। अब पुल की लंबाई के साथ एप्रोच रोड भी 150 मीटर तक बढ़ाई जाएगी। इसका डीपीआर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मूड़ा पुख्ता और फरीदपुर के बीच से रामगंगा नदी गुजरती है। सेतु निगम के अधिकारियों ने 2021 में पुल बनाकर पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कर दिया था। हालांकि उस समय एप्रोच रोड अधूरी थी। 2023 में रामगंगा नदी में पानी बढ़ जाने से फरीदपुर की ओर पुल की अधूरी एप्रोच बह गई थी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने आईआईटी रुड़की की टीम से पुल से एप्रोच तक दोबारा सड़क बनाने के लिए सर्वे कराया था। इसमें आईआईटी की टीम ने बरेली की ओर 150 मीटर तक पुल की लंबाई बढ़ाने की सलाह दी थी। आईआईटी की रिपोर्ट के बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने पुल की लंबाई बढ़ाने का सर्वे पूरा कर लिया है। जिस तरफ से एप्रोच रोड बह गई थी। वहां करीब 150 मीटर एप्रोच बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा पुल की लंबाई बढ़ाने के लिए पीडब्ल्यूडी की ओर सेतु निगम को पत्राचार किया गया है। अवर अभियंता अजय गंगवार ने बताया कि करीब 150 मीटर एप्रोच रोड बढ़ाई जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed