फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Surjit in 400m, Marie won by Sangeeta

400 मीटर में सुरजीत,  संगीता ने मारी बाजी

Sat, 26 Nov 2016 11:17 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Surjit in 400m, Marie won by Sangeeta
गुब्बारे उड़ाए - फोटो : अमर उजाला
बेसिक शक्ष़िा विभाग की 34वीं जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता
विज्ञापन

 बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को 34वीं जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम से हुआ। 15 ब्लॉकों से आए परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने अपनी कुशलता व क्षमता का परिचय देते हुए दर्शकों को आश्चर्यचकित किया। बालक व बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कुडरा खरसाई के सुरजीत तथा हजरतपुर की संगीता ने पछाड़ते हुए बाजी मारी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोहा।

प्रतियोगिता का आगाज स्वागत गीत व बैंड की धुनों पर हुआ। सर्वप्रथम अतिथियों की अगवानी की गई। इसके बाद खेल-कूद प्रारंभ हुए। 400 मीटर दौड़ की गई। जूनियर स्तर बालक वर्ग की हुई 400 मीटर दौड़ में कुडरा खरसाई के सुरजीत ने सबसे तेज दौड़ते हुए अर्जुन व सनिल को पीछे छोड़ा। वहीं बालिका वर्ग में हजरतपुर की संगीता ने बाजी मारी। अधररू की सीमा व सरेली की मधु क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। इसी प्रकार बालक वर्ग की गोला फेंक में सिसैइया के रब्बानी ने प्रथम स्थान पाया। जबकि रमजानपुर के जाने आलम व कुंडरा के अजीत द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इससे पूर्व डीएम पवन कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व शांति के प्रतीक गुब्बारों को उड़ाकर शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही बच्चों को आशीष बचन देते हुए खेलों में निष्पक्षता पर बल दिया। इस दौरान सीडीओ अच्छे लाल यादव तथा एडीएम (प्रशासन) अजय श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। बीएसए प्रेमचंद्र यादव ने अतिथियों का आभार जताया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर कमल यादव, रामदास, ज्योति, सरवर अली, असरार अहमद, खेल अनुदेशक आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed