फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Surajkund will travel When work had begun

सूरजकुंड बनेगा पर्यटन स्थल, काम शुरू कराया

Thu, 14 Apr 2016 11:13 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 14 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Surajkund will travel When work had begun
कुंड
ऐतिहासिक महत्व के सूरजकुंड को पर्यटनस्थल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। जेसीबी लगाकर झाड़ियों की सफाई और उपलब्ध भूमि का समतलीकरण कराया जा रहा है। दातागंज मार्ग से सूरजकुंड तक जाने वाले संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण कराए जाने के साथ ही एक मुख्य द्वार का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

गुुुरुवार को जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने ब्लाक सालारपुर के ग्राम मझिया स्थित सूरजकुंड के सुंदरीकरण और उसको पार्क के रूप में विकसित किए जाने के जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को हिदायत दी कि दातागंज मार्ग से सूरजकुंड तक जाने वाले रास्ते के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर उन्हें एक हफ्ते में उपलब्ध कराएं। उन्होंने विद्युत विभाग के अभियंता को निर्देशित किया कि मार्ग में व्यवधान उत्पन्न करने वाले विद्युत पोल को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ कर दें। पार्कस्थल पर आने वाले लोगों के वाहन पार्किंग के लिए समुचित व्यवस्था कराए जाने के साथ ही कुछ दुकानों की भी स्थापना कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जब यह स्थल पार्क के रूप में विकसित हो जाएगा, तो यहां शहर के लोगों का आवागवन भी बढ़ेगा। 
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया इसमें पुन: पानी भरवाया जाएगा। लाइटें तथा फब्बारे लगवाकर इसे सुंदर रूप दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि पार्क में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्थाए बैठने के लिए बेंच, छाया की व्यवस्था के साथ ही बच्चों के लिए झूले आदि भी लगवाए जाएंगे। मनरेगा योजना से समतलीकरण के बाद उपलब्ध भूमि की चहारदीवारी कराई जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव, उप जिलाधिकारी सदर प्रदीप कुमार यादव, जिला राजस्व अधिकारी बदलू प्रसाद, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम अतुल अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के एई विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed