{"_id":"5850399f4f1c1ba06f64a9e0","slug":"sunny-relief-evening-waning-start-the-thaw","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिली धूप से राहत, शाम ढलते ही गलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिली धूप से राहत, शाम ढलते ही गलन शुरू
बदायूं ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खिली धूप से राहत, शाम ढलते ही गलन शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पालिका ने अलाव जलवाने के साथ बनाया अस्थाई रैन बसेरा
सर्द रात की गलन और कोहरे में सुबह से खिली धूप ने लोगों को खासी राहत पहुंचाई, जबकि शाम ढलते ही गलन शुरू होने से लोग परेशान नजर आए। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे ही सूर्यदेव के दर्शन हो गए थे। इसके एक घंटे के अंदर ही कोहरा छंट गया, जिससे लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। धूप खिलने पर लोगों ने छतों पर कपड़े सुखाने के साथ ही धूप का मजा लिया। दिन भर धूप खिले रहने से बुजुर्गों को खासी राहत मिली। वहीं, बच्चे दिन में खेलते नजर आए।
वहीं, अमर उजाला में नगर पालिका परिषद की ओर से कागजों में अलाव जलाने की खबर छपने के बाद से मंगलवार को शहर में लॉवेला चौराहा, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, रोडवेज और रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर अलाव जलाए गए। साथ ही रोडवेज परिसर के अंदर अस्थाई रैन बसेरा भी नगर पालिका परिषद की ओर से बनवा दिया गया।
------
बिल्सी। हाड़-मांस कंपा देने वाली कड़ाके की ठिठुरन के चलते नगर की मलिन बस्ती समेत बंबा चौराहा पर अलाव नहीं जलवाए जाने से रिक्शाचालक समेत वृद्ध परेशान नजर आए। नगर के मुख्य बाजार, बस स्टैंड, मोहल्ला पांच एवं आठ, दलित बस्ती, नरेनी चौराहे समेत बस स्टैंडों पर नागरिकों ने अलाव जलवाने की मांग डीएम से की है।