फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sun came out in the morning... strong wind blew in the afternoon and heavy rain in the evening

Budaun News: सुबह निकली धूप... दोपहर में चली तेज हवा और शाम को हुई झमाझम बारिश

Mon, 14 Jul 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sun came out in the morning... strong wind blew in the afternoon and heavy rain in the evening
बारिश में छाता लगाकर जाते स्कूटी सवार। संवाद
बदायूं। शहर का मौसम रविवार को बार-बार रंग बदलता रहा। दिन की शुरुआत तीखी धूप के साथ हुई। वहीं दोपहर बाद तेज हवा और शाम को झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से दिन में करीब दो बजे तक शहर में गर्मी चरम पर रही। ऐसे में सड़कों पर भी सन्नाटा नजर आया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन ढलते-ढलते मौसम ने करवट ली और अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर खिसक आया। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। करीब चार बजे बादल घुमड़ने लगे और तेज हवा चलने लगी। सड़कों, गालियों में उड़ती धूल ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद मौसम ने फिर रंग बदला। शाम पांच बजे के आसपास बूंदाबांदी शुरू हो गई। बाद में तेज बारिश होने लगी, इससे मौसम सुहाना हो गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ.आलोक सागर गौतम ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में इसी तरह मौसम का मिजाज बदलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आधे घंटे की बारिश से हुआ जलभराव
बिल्सी। तेज हवा के साथ रविवार को शाम चार बजे शुरू हुई बारिश से नगर में जलभराव हो गया। लगातार आधे घंटे तक हुई झमाझम बारिश के बाद नगर के बिजलीघर रोड, पालिका बाजार, साहबगंज, हनुमानगढ़ी कॉलोनी के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ा। सड़क पर कीचड़ होने से राहगीरों को परेशानी हुई। बारिश का पानी करीब एक घंटे तक सड़कों पर भरा रहा। इधर, नगर की गल्ला मंडी में मक्के की फसल बेचने आए किसानों को बारिश से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद

बारिश में छाता लगाकर जाते स्कूटी सवार। संवाद

बारिश में छाता लगाकर जाते स्कूटी सवार। संवाद

बारिश में छाता लगाकर जाते स्कूटी सवार। संवाद

बारिश में छाता लगाकर जाते स्कूटी सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed