फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Summer Snow gift of spreading diseases

गर्मी में बर्फ बांट रही बीमारियों की सौगात

Thu, 28 Apr 2016 11:54 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 28 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Summer Snow gift of spreading diseases
बीमारी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शहर समेत जिले भर में संचालित हो बर्फखाने 
गर्मी में गला तर करने के लिए सड़क किनारे बिकने वाली बर्फ खरीद रहे हैं तो सावधान हो जाइए। इससे बनी लस्सी, गन्ने का रस, मैंगो शेक, शर्बत आदि तमाम खाद्य पदार्थों के खाने से आप बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, क्योंकि बिना धुले सांचों से बनने वाली यह बर्फ खाद्य पदार्थों से मिलती है, तो इसमें बैक्टीरिया बनने लगते हैं, जिससे तमाम बीमारियां होने की आशंका बनी रहती है। 
जिले भर में तमाम बर्फ फैक्ट्रियां संचालित हैं, जहां पर बर्फ जमाने का काम किया जा रहा है। बर्फ जमाने वाले इन सांचों की न तो सही ढंग से सफाई की जाती है और न ही शुद्ध पानी का प्रयोग किया जाता है। इस वजह से बर्फ के किसी टुकड़े को साफ गिलास में रखने पर उसके तरल अवस्था में आने के बाद गंदगी के तत्व नजर आते हैं। 
विज्ञापन

दूषित पानी और गंदगी में बनने वाली यह बर्फ खाद्य पदार्थों के साथ बीमार कर सकती है, क्योंकि बैक्टीरिया युक्त खाद्य और पेय पदार्थ खाने की वजह से पेट से संबंधित तमाम बीमारियां होने की आशंका हो जाती है। इससे पेट खराब होने के साथ फूड प्वाइजनिंग, उल्टी, दस्त आदि हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
गंदी बर्फ खाने से पेट खराब हो जाता है। गंदी बर्फ को लस्सी, गन्ने का रस, मैंगो शेक, शर्बत आदि में डालने से उसमें बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं। इससे उल्टी, दस्त, फूड प्वाइजनिंग आदि गंभीर बीमारियां हो जाती है। इसलिए बर्फ सफाई युक्त बर्फ का ही सेवन करना बेहतर रहेगा।  
-डॉ. हरपाल सिंह, एमबीबीएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed