फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sukhdev became the President of the Insurance Agents Association and Ramesh became the General Secretary.

Budaun News: बीमा अभिकर्ता संघ के अध्यक्ष बने सुखदेव तो रमेश महासचिव

Thu, 25 Sep 2025 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sukhdev became the President of the Insurance Agents Association and Ramesh became the General Secretary.
भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता संघ के अध्यक्ष बनने पर सुखदेव सिंह राठौर का स्वागत करते अ​भिकर्ता। सं
सिलहरी। भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता संघ का द्विवार्षिक चुनाव बुधवार को एलआईसी कार्यालय आवास विकास में संपन्न हुआ। इसमें सुखदेव सिंह राठौर लगातार 12वीं बार अध्यक्ष चुने गए। वहीं इस चुनाव में रमेश चंद्र सिंह महासचिव के पद पर चुने गए। अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास कॉलोनी स्थित एलआईसी ऑफिस में हुई चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी अयोध्या प्रसाद शर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। इस दौरान सहनिर्वाचन अधिकारी के तौर पर अनेकपाल, डाॅ. राजवीर सिंह यादव, केएल गुप्ता समेत बरेली से आए अमर सिंह परमार और अशोक सक्सेना भी निगरानी में रहे।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से हुए चुनाव में सुखदेव सिंह राठौर अध्यक्ष चुने गए। वहीं रमेश चंद्र सिंह तोमर महासचिव, सत्येंद्र पाल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद कुमार संयुक्त सचिव, भानुप्रकाश सचिव के अलावा आशीष सक्सेना व होशियार सिंह यादव सहसचिव, ऋषिपाल सिंह शाक्य, जोगेंद्र पाल, सौरभ शर्मा व पातीराम उपाध्यक्ष बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीगल सलाहकार सोहनपाल सिंह राठौर तो रमेश चंद्र यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। रामेश्वर दयाल राठौर को संगठन मंत्री, अजय सक्सेना व विशाल सक्सेना को सह संगठन मंत्री, सुशील कुमार सिंह को शाखा प्रमुख मुख्य बीमा सलाहकार, बकार अहमद को मीडिया प्रभारी चुना गया। इसी तरह उझानी शाखा की अध्यक्ष शीतल राणा चुनी गईं तो महासचिव ओमकार सिंह निर्वाचित हुए। सभी पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed