{"_id":"5e4af3958ebc3ef25f0c9302","slug":"suicide-badaun-news-bly396330472","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह क्लेश में फंदे पर लटकी विवाहिता, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह क्लेश में फंदे पर लटकी विवाहिता, मौत
विज्ञापन
बदायूं/सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम कुरऊ में एक विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम सिद्घपुर चित्रसेन निवासी ओमकार ने करीब नौ साल पहले अपनी बेटी पुष्पा (25) की शादी कुरऊ के सतेंद्र के साथ की थी। उसके दो बेटे हैं। ओमकार का आरोप है कि सतेंद्र और उसके परिवार वाले लगातार पुष्पा को परेशान कर रहे थे। उसका मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे। रविवार को परिवार वालों ने उससे भला बुरा कहा था। इससे पुष्पा ने घर में ही फंदे पर लटककर जान दे दी। उस वक्त ससुराल वाले घर में मौजूद नहीं थे। पति खेत पर गया था। जब परिवार वाले लौटकर आए तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर देर शाम मायके वाले कुरऊ पहुंचे। तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सोमवार को पुष्पा के शव का पोस्टमार्टम करा दिया, जिसमें उसकी मौत की वजह फंदे पर लटकने से बताई गई है। पुलिस ने शव को परिवार वालों के हवाले कर दिया है। अभी इस मामले में मायका पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।