फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   suger mill

घाटे से उबरने लगी शेखूपुर चीनी मिल

Tue, 17 Feb 2015 12:25 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Tue, 17 Feb 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
suger mill
 जिले की इकलौती सहकारी क्षेत्र की शेखूपुर चीनी मिल घाटे से उबरने लगी है। गन्ना पेराई में रिकवरी बढ़ने से मिल को चालू पेराई सत्र में कुछ फायदा होता दिख रहा है। शेखूपुर चीनी मिल में पेराई 14 दिसंबर से शुरू हुई थी। अब तक मिल 7.50 लाख कुंतल गन्ना की पेराई करके 56 हजार बोरा चीनी बना चुकी है। पिछले महीने सिर्फ एक बार मिल नो केन में बंद रखनी पड़ी थी।
विज्ञापन

चालू पेराई सत्र में शेखूपुर चीनी मिल के लिए 6001 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल आवंटित किया गया। चालू पेराई सत्र में मिल को 36.79 लाख कुंतल गन्ना पेराई का लक्ष्य दिया गया है। दो महीने में चीनी मिल ने 7.50 लाख कुंतल गन्ना पेराई करके 56 हजार बोरा चीनी का उत्पादन किया है। उत्पादित चीनी की कीमत करीब 18.48 करोड़ है। जबकि खरीदे गए गन्ने की कीमत 17.25 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

पिछले पेराई सत्र में प्रति कुंतल गन्ना पेराई पर रिकवरी 7.02 किलोग्राम आती थी। चालू पेराई सत्र में प्रति कुंतल पर 8.15 किलोग्राम रिकवरी आ रही है। दो महीने की पेराई पर नजर डालें तो इस बार मिल को कुछ मुनाफा होता नजर आ रहा है। हालांकि पिछले सालों में मिल करोड़ों के घाटे में पहुंच चुकी है। यह घाटा आसानी से पूरा होता नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने पैटर्न की मशीनों के जरिए हम अच्छी रिकवरी ले रहे हैं। मिल पूरी क्षमता से चल रही है। उम्मीद है कि किसानों के शत प्रतिशत गन्ना की पेराई की जाएगी और भुगतान भी समय से होगा।
-राजीव जैन, जीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed