{"_id":"585d64e94f1c1b3d77e3946f","slug":"sugarcane-farmers-will-block-mafia-come-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना माफियाओं को संगठित होकर रोकेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना माफियाओं को संगठित होकर रोकेंगे किसान
बदायूं ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
meeting
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाकियू की मासिक पंचायत में किसान नेताओं ने किया तय
भारतीय किसान यूनियन की मासिक किसान पंचायत सदर तहसील में हुई। इसमें गन्ना किसानों की समस्याओं पर फोकस करते हुए शिकायतों का निस्तारण कराने पर जोर दिया गया।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश सिंह पटेल ने कहा कि गन्ना माफिया किसानों का खुलेआम शोषण कर रहे हैं और गन्ना विभाग आंखे मूूंदे बैठा है। कहा कि माफियाओं को रोकने के लिए किसानों को संगठित होकर लड़ना होगा। जिलाध्यक्ष रवेंद्र सिंह ने कहा कि कादरचौक ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ककोड़ा की खाली पड़ी 335 बीघा जमीन में जंगली गाय, नीलगाय, सुअर, बंदर आदि के लिए पांच पशुशाला बनवाई जाएं, जिससे कि किसानों की बर्बाद होने वाली फसलों को बर्बाद होने से बचाया जा सके। नगर अध्यक्ष जमुना सिंह ने कहा कि गुलड़िया नगर पंचायत की टूटी सड़क पीडब्ल्यूडी सही नहीं करा रहा है। इससे लोग परेशान हैं। इस मौके पर रघुवीर सिंह, शंकर लाल, रामभरोसे लाल, लटूरी सिंह, धनपाल सिंह, राजेंद्र मायावती, पूरनदेवी, चंद्रकली आदि मौजूद रहे।