फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sugar mill gate besieged raised voice

चीनी मिल गेट घेरकर बुलंद की आवाज

Tue, 10 Mar 2015 07:27 PM IST
badaun
badaun Updated Tue, 10 Mar 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल मजदूर सभा की ओर से कर्मचारियों ने शेखूपुर चीनी मिल गेट घेरकर वहां सभा की और आंदोलन की चेतावनी देते हुए 15 दिन में मांगें पूरी करने की मांग की। सभा के बाद मिल के जीएम को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा।

विज्ञापन

कर्मचारी नेता ब्रजभान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित मिल गेट की सभा में संगठन मंत्री डॉ. मुन्नालाल ने कहा कि कर्मचारियों को रिटेनिंग, वेतन और नकदीकरण का अविलंब भुगतान दिलाया जाए। गतवर्ष नवंबर में हुए समझौते के आधार पर पीएफ धन जमा नहीं हो रहा है। सेवानिवृत्त कर्मियों के सभी देयकों का भुगतान नहीं हो रहा। भुगतान कराया जाए। दैनिक कर्मचारियों को अनुभव के आधार पर संविदा पर नियुक्ति दी जाए। उन्होंने चेताया कि अगर ऐसा नहीं होता है तो कर्मचारी 15 दिन बाद आंदोलन का रुख अख्तियार करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर उप्र किसान सभा के जिलाध्यक्ष कामरेड प्रेमपाल सिंह पटेल, खेत मजदूर यूनियन के जिला संयोजक कामरेड राम प्रकाश ने होली के मौके पर कर्मचारियों को देयकों के भुगतान न होने को शर्मनाक बताया। सभा को शिव प्रसाद सिंह, बेचे अली, प्रेमपाल सिंह चौहान, बलराम यादव, बिजेंद्र पाल सिंह यादव, भूदेव सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed