फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sufiyan got 510th rank in JEE Advanced, happiness in the family

Budaun News: सूफियान को जेईई एडवांस में मिलीं 510वीं रैंक, परिवार में खुशी

Tue, 03 Jun 2025 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sufiyan got 510th rank in JEE Advanced, happiness in the family
सूफियान अहमद
बदायूं। मोहल्ला उपरपारा के रहने सूफियान अहमद ने जेईई एडवांस में 510वीं रैंक हासिल कर परिवार के साथ अपने विद्यालय का भी नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता पर रिश्तेदारों और पड़ोसियों का उनके घर आकर बधाई देने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


मदर एथीना स्कूल से पढ़ाई करने वाले सूफियान अहमद के पिता सगीर अहमद सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। घर में मां के अलावा सूफियान की एक छोटी बहन भी है। पिता ने बताया कि सूफियान शुरू से ही बहुत होनहार व मेधावी छात्र रहा है। उसने 10वीं और 12वीं में टॉप-5 में अपनी जगह बनाई थी। सूफियान ने बताया कि उसने कोचिंग नहीं की। वह विद्यालय नियमित जाता था और शिक्षकों से मिले मार्गदर्शन के अनुसार सेल्फ स्टडी की और यह मुकाम हासिल किया है। बताया कि वह दिन में 14 से 15 घंटे पढ़ाई करते थे। बताते हैं कि जेईई परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया से भी दूरी बना ली थी। सिर्फ ऑनलाइन क्लासेस के लिए ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन




बर्तन व्यापारी के बेटे समर की 3997वीं रैंक



संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। वजीरगंज कस्बे के व्यापारी कमल बाबू वार्ष्णेय के पुत्र समर वार्ष्णेय की जेईई एडवांस में 3997 रैंक मिली है। बर्तन व्यापारी कमल ने बताया कि समर शुरुआत से ही मेधावी रहा है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में बिना किसी कोचिंग के कालेज का टॉपर रहा है। इसके बाद उसने जेईई की तैयारी की। जेईई मेंस में सफलता के बाद उसने जेईई एडवांस की परीक्षा दी थी। कहा कि बेटे की इस सफलता पर वह गर्व की अनुभूति करते हैं।

सूफियान अहमद

सूफियान अहमद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed