फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sucide

फैजगंज बेहटा में फंदे से लटककर युवक ने जान दी

Sat, 10 Sep 2022 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
sucide
फैजगंज बेहटा (बदायूं)। बृहस्पतिवार रात 25 वर्षीय रवि कुमार ने अपने ही घर में फंदे से लटककर जान दे दी। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार पड़ोसियों को बताया है। फिलहाल थाना पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा के वार्ड नंबर पांच निवासी रवि कुमार पुत्र धर्मपाल ने बृहस्पतिवार रात किसी समय अपने घर में अंगोछे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों के मुताबिक रवि दो भाई थे। उसका भाई बाहर रहकर काम करता है। उसके पिता धर्मपाल दूसरी शादी कर चुके हैं। वह मुरादाबाद में अपना मकान बनवाकर रहते हैं। यहां रवि अकेला रहता था। अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। शुक्रवार सुबह जब वह अपने घर से बाहर नहीं आया तो पड़ोसियों को कुछ शक हुआ। लोगों ने उसके घर में जाकर देखा। जहां उसका शव मकान के लिंटर के जाल में अंगोछे के बने फंदे से लटका हुआ था।
विज्ञापन

पड़ोसियों की सूचना पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह पहुंच गए। उन्होंने लोगों की मदद से युवक का शव फंदे से उतरवाया। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। उसने अपनी सौतेली मां और पड़ोसियों को मौत का जिम्मेदार बताया है। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि युवक शराब पीने का आदी था। उसका आए दिन किसी न किसी से विवाद होता था। पुलिस ने उसके परिवार वालों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed