{"_id":"619018a0dc09417923675ea7","slug":"sucide-badaun-news-bly466043568","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के वियोग में फंदे से लटककर युवक ने जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के वियोग में फंदे से लटककर युवक ने जान दी
विज्ञापन
ककराला में युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ककराला (बदायूं)। पिछले तीन माह से पत्नी वियोग की पीड़ा झेल रहे एक युवक ने शनिवार दोपहर कस्बे में फंदे से लटककर जान दे दी। युवक अपनी मां के साथ घर में अकेला रह रहा था। तीन माह पहले उसकी पत्नी झगड़ाकर मायके चली गई थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बे के वार्ड नंबर 10 निवासी रहीसुल अंसारी (38) सिलाई का काम करता था। रहीसुल चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके भाई दिल्ली में रहकर काम करते हैं। भाई जमीरुल के मुताबिक करीब तीन माह पहले रहीसुल और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इससे उसकी पत्नी घर छोड़कर अपनी इकलौती बेटी को लेकर मायके चली गई। तब से वह अपने मायके में ही रह रही है। उस समय से रहीसुल काफी परेशान चल रहा था। वह मानसिक परेशानी से भी जूझ रहा था। शनिवार दोपहर उसने घर के अंदर ही फंदे से लटककर जान दे दी।
सूचना पर चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से युवक के शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जमीरुल ने युवक की पत्नी और उसके भाइयों पर आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उसकी पत्नी ने रहीसुल के भाइयों और मां पर हत्या का आरोप लगाया है। संवाद