फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sub-inspector sent to Samadhan Diwas, Divisional Commissioner called SSP and expressed displeasure

Budaun News: समाधान दिवस में भेजा दरोगा, मंडलायुक्त ने फोन कर एसएसपी से जताई नाराजगी

Sat, 04 Jan 2025 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sub-inspector sent to Samadhan Diwas, Divisional Commissioner called SSP and expressed displeasure
सदर तहसील में फरियादियों की ​शिकायतें सुनतीं कमिश्नर सौम्या अग्रवाल।स्रोत-प्रशासन
बदायूं। सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने जनशिकायतों को सुना। थानाध्यक्षों के नहीं पहुंचने की जानकारी पर मंडलायुक्त ने एसएसपी बृजेश कुमार सिंह से फोन पर बातचीत कर नाराजगी जताई। कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में थानाध्यक्ष ही आएं। शनिवार न आने वालों का स्पष्टीकरण लेने के एसएसपी को निर्देश दिए।
विज्ञापन

सदर तहसील में एडीएम प्रशासन अरुण कुमार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुन रहे थे। दोपहर करीब एक बजे मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल यहां आ गईं। उन्होंने वहां पर लोगों की शिकायतें सुनीं। साथ ही अधिकारियों की उपस्थिति देखी। उन्होंने पाया कि वहां पर थाना अध्यक्ष उपस्थित नहीं हैं। उन्होंने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह से फोन कर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में थानाध्यक्ष ही आएं। अपनी जगह किसी दरोगा को न भेजें। साथ ही उन्होंने थानाध्यक्षों के नहीं आने पर स्पष्टीकरण मांग लिया। इसके साथ ही शहर में सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाए, जिससे लोग सड़कों पर आराम से चल सकें, जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओवरहेड टैंक से हो रहा पानी का रिसाव, दिए कार्रवाई के निर्देश
बिसौली। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम निधि श्रीवास्तव ने शिकायतों काे सुना। इसमें ब्लॉक वजीरगंज के गांव पेपल के प्रधान नन्हें लाल मौर्य ने शिकायत की। कहा कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत नवनिर्मित ओवरहेड टैंक से पानी का नियमित रिसाव हो रहा है। कार्यदायी संस्था गांव के मार्गों पर किए गए गड्ढों की सीसी रोड की मरम्मत भी नहीं की गई है।
डीएम ने सहायक अभियंता और अवर अभियंता जल निगम को तत्काल मरम्मत कार्य प्रारंभ करवाने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों की कुल 38 शिकायतें आईं। इसमें दो का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी बिसौली राशि कृष्णा आदि मौजूद रहे। इससे पहले डीएम ने रोटरी क्लब की ओर बिसौली के इस्लामनगर चौराहा में आयोजित कार्यक्रम सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान कोहरे में दुर्घटना से बचाव के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। संवाद



89 में से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं

बिल्सी। संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वैभव शर्मा ने जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान 89 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। सभी शिकायतों को संबंधित अधिकारी को प्रेषित करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। यहां ज्यादातर शिकायतें बिजली, राजस्व, पूर्ति, भूमि विवाद से जुड़ी थी। इस मौके पर एसडीएम रिपुदमन सिंह, सीओ उमेश चंद्र, तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार मोहित कुमार, बदन सिंह यादव, बीडीओ सतीश सैनी आदि अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed