{"_id":"4371e9d18fca92f2248287450d66f822","slug":"studies-studies-interrupted-by-power-cuts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से पढ़ाई पढ़ाई बाधित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से पढ़ाई पढ़ाई बाधित
बदायूं।
Updated Tue, 01 Mar 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा के साथ सीबीएसई, आइसीएसी और रूहेलखंड यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं चल रही हैं। इसके बावजूद बिजली कटौती होने से छात्र-छात्राओं को पढ़ाई करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज छात्र संगठन के पदाधिकारियों ने परीक्षाओं के दौरान बिजली व्यवस्था में सुधार किए जाने की मांग की है। ऐसा न होने पर धरना एवं प्रदर्शन करने की बात भी कही।
बिजली विभाग के शेड्यूल के मुताबिक सुबह पौने चार बजे से पौने सात तक, दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक और शाम साढ़े सात बजे से साढ़े 10 बजे तक बिजली कटौती का शेड्यूल है, जबकि यही वो वक्त होता है जब पढ़ाई और परीक्षा जाने की तैयारी करनी होती है। ऐसे वक्त में बिजली कटौती से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय पदाधिकारी पारस गुप्ता ने कहा कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार न किया गया तो संगठन छात्र हित में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेगा। वहीं युवा मंच के संस्थापक ध्रुव देव गुप्ता का कहना है कि बिजली कटौती से विद्यार्थियों के लिए हो रही परेशानी को देखते हुए बिजली विभाग को सप्लाई देनी चाहिए।
विज्ञापन
------
बिजली कटौती पर रालोद ने जताया रोष
बदायूं। राष्ट्रीय लोक दल छात्र सभा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की बैठक ब्राह्मपुर स्थित कैंप कार्यालय में हुई। इसमें यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और यूनिवर्सिटी परीक्षाएं शुरू होने के बावजूद बिजली कटौती किए जाने के विरोध में रोष व्यक्त किया गया। जिला उपाध्यक्ष कुलदीप बघेल ने कहा कि जिला प्रशासन बिजली कटौती रुकवाकर छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोके। इस दौरान महासचिव शिवम सक्सेना, नितिन कश्यप, सजल सक्सेना, मुकुल कुमार, योगेश यादव, कौशिक, आर्येंद्र राठौर, सचिन, रजत, आशीश राठौर, राजकुमार बघेल, लकी सक्सेना, राहुल, धु्रव, अंशु, रचित अश्वनी, यश आदि मौजूद रहे।