फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Studies of power Students can not

बिजली कटौती से पढ़ाई नहीं पा रहे हैं विद्यार्थी

Mon, 08 Feb 2016 07:05 PM IST
जरीफनगर (बदायूं)
जरीफनगर (बदायूं) Updated Mon, 08 Feb 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू होने में चंद दिनों का समय शेष बचा है। ऐसे में बिजली व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों लचर होने की वजह से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी भी नहीं कर पा रहे हैं।
गांवों में बिजली संकट दिन ब दिन गहराता जा रहा है। बिजली के आने एवं जाने का कोई समय निश्चित नहीं है। आपूर्ति शेड्यूल पूरी तरह ठप हो चुका है, जिससे दिन रात कटौती हो रही है। इमरजेंसी रोस्टिंग और नियमित कटौती ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। वहीं बिगड़ी बिजली व्यवस्था का सर्वाधिक प्रभाव छात्र-छात्राओं पर पड़ रहा है। अंधाधुंध बिजली कटौती के कारण छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं, जबकि यूपी और सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं निकट हैं। दोनों ही बोर्ड ने अपना परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस हिसाब से फरवरी में बोर्ड परीक्षाएं शुरु हो जाएंगीं। पढ़ाई के लिए सर्वाधिक उपयुक्त माने जाने वाले समय सुबह और शाम को भी बिजली कटौती किए जाने से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। बिजली कटौती किए जाने की वजह से बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं। इससे बच्चे मानसिक रूप से परेशान हो रहे हैं। बच्चों की परेशानी के साथ ही अभिभावक भी बहुत परेशान हैं। अभिभावकों ने बिजली कटौती कम किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बिजली कटौती पर रोष
बदायूं। युवा जागरुकता समिति की बैठक में शहर में चल रही बिजली की अघोषित कटौती को लेकर आक्रोश जताया गया। कटौती बंद नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई। बैठक में जिलाध्यक्ष राजीव यादव, आशू शर्मा, रोहित सिंह, करन राठौर, धर्मेंद्र सिंह, तलहा, सचिन कश्यप आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed