फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Students will benefit from education with boldness

शिक्षा के साथ बोल्डनेस से होगा छात्राओं का भला

Thu, 11 Feb 2016 11:54 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 11 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Students will benefit from education with boldness
 
विज्ञापन

 कार्यस्थलों पर महिलाओं का शोषण होने के कारण और समाधान विषय पर राजकीय महाविद्यालय में एक गोष्ठी हुई। इसमें चेयरपर्सन फात्मा रजा ने कहा कि बच्चों को संस्कार सिखाना एवं अच्छी शिक्षा दिलाना बेहद जरूरी है। रजा ने छात्राओं को तीन मंत्र दिए संस्कार, शिक्षा और बोल्डनेस। कहा कि मां-बाप बच्चों में संस्कार पैदा करें। स्कूल हर हाल में भेजें। शिक्षक पूरी ईमानदारी से शिक्षण कार्य करें। छात्राओं से कहा कि दृढ़ निश्चय और बोल्डनेस भी बेहद जरूरी है। महिलाएं कुछ भी होने पर चुप हो जाती हैं, जो गलत है। महिलाओं का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

चेयरपर्सन ने कॉलेज प्रशासन से छात्राओं को जूडो-कराटे, मार्शल आर्ट जैसे आत्मरक्षा के गुरों का प्रशिक्षण दिलाए जाने की बात कही, जिससे छात्राएं आत्मरक्षा कर सकें। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का शाल ओढ़ाकर और बुके देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. एसपी खरे, सारिका शर्मा, डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. राकेश जायसवाल, डॉ. इकबाल हबीब, डॉ. राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed