फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   students

नाराज विद्यार्थियों ने जमकर काटा हंगामा

Mon, 29 Dec 2014 07:05 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 29 Dec 2014 07:05 PM IST
विज्ञापन
students

रूहेलखंड विश्वविद्यालय के ऑनलाइन प्राइवेट फार्म का चालान जमा करने के लिए छात्र-छात्राओं को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। भीड़ के चलते बैंकों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। बैंक स्टाफ के रवैये से आवेदकों में गुस्सा है। सोमवार को इसे लेकर बैंक कर्मियों और आवेदकों के बीच नोकझोंक भी हो गई। इससे बिफरे छात्रों ने इंद्रा चौक स्थित बैंक के बाहर हंगामा भी काटा। बाद में पुलिस ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन

जिले में बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक और इलाहाबाद बैंक में ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद चालान से फीस जमा की जा रही है। इंद्रा चौक स्थित बैंक के बाहर सुबह से ही लंबी लाइन लगी थी। आवेदक बैंक खुलने का इंतजार कर रहे थे, दिन चढ़ते लाइन घटने की बजाए बढ़ती जा रही थी। लाइन टूटने से आवेदकों में बीच-बीच में धक्का मुक्की और बैंक की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते गुस्से की स्थिति भी पनप रही थी। जिससे कुछ आवेदक नाराज हो गए। उनका आरोप था कि वह घंटो से लाइन में लगे बारी का इंतजार कर रहे हैं। बैंक कर्मी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। साथ ही लेटलतीफी दिखा रहे हैं। छात्र ही नहीं छात्राएं भी लंबी लाइन में लगकर चालान जमा करने को मजबूर हैं। इसे लेकर उन्होंने चौराहे पर जमकर हंगामा काटा। बाद में पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बैंक में धक्कामुक्की करने का आरोप
बदायूूं। नव क्रांति दल की बैठक में चालान जमा करने को लेकर हो रही आपाधापी पर रोष जताया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि बैंक कर्मी और वहीं तैनात पुलिस कर्मी आवेदकों से गलत व्यवहार करते हैं।  एनकेडी के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को कुछ छात्रों के साथ बैंक और वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने अभद्रता की। इतना ही नहीं बैंक के गेट से आवेदक को बाहर तक निकाल दिया गया। चालान फीस जमा किए 48 घंटे के बाद भी नेट पर अपडेट शो न होने के कारण छात्राओं द्वारा बैंक से जानकारी मांगने पर उन्हें टरकाया जा रहा है। बैठक में इस व्यवस्था की शिकायत जिला प्रशासनिक अधिकारियों से करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अनिल यादव, शिवम सक्सेना, श्योराज यादव, आशीष राठौर, गौरव गुप्ता, पिंकू यादव, योगेश यादव, कामेश यादव, दुर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed