फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Students given 'Clean India Mission' message

विद्यार्थियों ने दिया ‘स्वच्छ भारत मिशन’ का संदेश

Thu, 18 Feb 2016 11:12 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 18 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Students given 'Clean India Mission' message
मदर ऐथीना स्कूल में सुबह गुरुवार को छात्र/छात्राओं ने स्वच्छ भारत मिशन  का संदेश दिया। इस मौके पर स्वच्छता एंबेसडर कमेटी का गठन किया गया है, जो स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन

इसी क्रम में इस कमेटी के सदस्य छात्र/छात्राओं ने एक लघु नाटक का मंचन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की अपील की। विद्यार्थियों ने यह संदेश देने का भी प्रयास किया कि संपूर्ण भारत हमारा घर है। इसे स्वच्छ और सुंदर बनाये रखना हम सभी का उत्तरदायित्व है। नाटक में साम्या गौतम, विधि रस्तोगी, गरिमा सिंह, ऋषभ यादव, तान्या सिन्हा ने भूमिकाएं निभाईं। निर्देशनप्रभारी शीराज इरम ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अभियान से जुड़ना एक सराहनीय कदम है। अपने देश को स्वच्छ रखने में सहयोग प्रदान करना सभी का व्यक्तिगत और नैतिक कर्तव्य है। प्रधानाचार्या शीबा खान, समन्वयक पवित्रा यादव ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed