फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Strike in nationalized banks, employees demonstrated

राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 17 Dec 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Strike in nationalized banks, employees demonstrated
पीएनबी के बाहर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। बैंकों के निजीकरण के विरोध में राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। ऐसे में राष्ट्रीयकृत बैंकों में पूरे दिन कामकाज बंद रहा। बैंक बंद कर कर्मचारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी की। कहा कि बैंकों का निजीकरण कर पूंजीपतियों को लाभ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। बैंकों के निजीकरण से रोजगार पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर बृहस्पतिवार को जिले भर में राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहे। मंडल सचिव धनश्याम सिंह चौहान ने कहा कि बैंकों के निजीकरण से रोजगार पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। बैकों की सेवाएं महंगी हो जाएंगी। हड़ताल के कारण एसबीआई, पीएनबी, बीओबी, यूनियन बैंक पर ताले लटके रहे। हड़ताल के कारण खातेदारों को लौटना पड़ा। मंडल सचिव सुरेंद्र कुमार सोनी ने कहा कि 17 दिसंबर को भी बैंक बंद रहेगे। बृहस्पतिवार को बैंकों के बंद रहने के कारण करीब 300 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित रहा। इस दौरान बैंक कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर प्रांतीय सहायक महामंत्री ओतपाल सिंह, , अनिल कुमार, गौतम दास, शिव कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारियों की अपनी मांग हैं और प्रांतीय आह्वान पर उनकी हड़ताल हुई है। हड़ताल होने की वजह से कुछ लेने देन प्रभावित हुआ है। फिलहाल कितना लेनदेन प्रभावित हुआ है। ये अभी नहीं बता सकते हैं।- श्याम पासवान, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed