फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   strike

28 से दो दिनी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे डिप्लोमा इंजीनियर

Sun, 25 Jan 2015 09:03 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 25 Jan 2015 09:03 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की बैठक लोक निर्माण विभाग के एकता भवन में हुई। जिसमें समस्त विभागों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में कहा गया कि प्रांतीय पदाधिकारियों व जिला पदाधिकारियों से विचार विमर्श केबाद 28 व 29 जनवरी को सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एके मिश्रा मिश्रा ने कहा कि पदाधिकारियों को प्रारंभिक ग्रेडपे 4200 के स्थान पर 4800 रुपये दिया जाए। इसकेअलावा पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करके वाहन अनुरक्षण भत्ता के रूप में 30 लीटर पेट्रोल मूल्य की धनराशि, प्रत्येक जेई को उसकी सेवाकाल में तीन प्रोन्नतियां सुनिश्चित की जाएं। इन मांगों समेत 10 सूत्री मांगें दोहराई गईं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की उदासीनता केचलते कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

बैठक में एमसी पांडेय, आरएन मौर्या, सीपी सिंह रावल, वीवी सिंह, आनंदपाल, जीएस पंत, लालता प्रसाद कश्यप, आरकेशर्मा, अशोक कुमार शर्मा, अमित कुमार, सुधीर कुमार, सूबे सिंह, रामेश्वर यादव, रामौतार यादव, शिवराज सिंह यादव, महक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed