फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Street - village -long yoga school

गली-गांव तक चली योग की पाठशाला

Sun, 21 Jun 2015 08:15 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 21 Jun 2015 08:15 PM IST
विज्ञापन
Street - village -long yoga school
कभी वेदों की ऋचाओं से गूंजने वाले वेदामऊ आज के बदायूं ने पहले विश्व योग दिवस पर इतिहास रच दिया। बदायूं क्लब में कई संगठनों ने योग का बड़ा कार्यक्रम किया,, तो  जिलेभर में ऐसे कई कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें हजारों लोग पहले योग दिवस कार्यक्रम के गवाह बने।  
विज्ञापन

बदायूं क्लब में प्रात: 5.00 से 7.45 बजे तक योग के कार्यक्रम हुए। भारत स्वाभिमान, पतंजलि योगपीठ, आरएसएस, गायत्री परिवार, बजरंग दल, बदायूं क्लब, भारतीय एकता परिषद, प्राथमिक शिक्षा मित्र शिक्षक संघ, भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा, नव क्रांति दल, युवा शक्ति संघ, अधिवक्ता परिषद, प्रशिक्षु शिक्षक संघ, श्रीकृष्ण सेना, नौजवान एकता मंच, रुहेलखंड स्नातक संघ,नेहरू युवा केंद्र, आजाद हिंद वाहिनी आदि संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से योग शिविर में सैकड़ों लोगों ने आमद कराई। ओमेंद्र आर्य, संजीव रूप, योगी युवराज, निधि सक्सेना, अंशुमान ने राष्ट्रीय मानक के अनुरूप योग कराए। भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी सतेंद्र सिंह, संघ के जिला संचालक सर्वेश, क्लब के उपाध्यक्ष सोमेंद्र माहेश्वरी, गायत्री परिवार के बी ज्ञानेंद्र, बजरंग दल के जिला संयोजक उज्जवल गुप्ता ने भारतीय योग के विश्व में छा जाने की प्रशंसा की। अरुण यादव, जितेंद्र यादव, कौशल गुप्ता, जितेंद्र यादव ने योग का विश्व में अधिपत्य जामने के प्रयासों की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योग गुरू रामदेव के प्रयासों की सराहना हुई।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि देश की संस्कृति और ऋषि मुनियों की परंपरा के ध्वज पूरे विश्व में लहराने लगा है। यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। नरसिंह आर्य ने आभार जताया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक महेश गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, पूर्च एमएलसी भारत ङ्क्षसह यादव, आलोक प्रकाश गुप्ता, लालमन ङ्क्षसह, जगजीवन राम, गिरधारी सिंह राठौर, महेंद्र सिंह राठौर, विजय राठौर, नरेंद्र राठोर, अनिल यादव, डॉ. सुरेश पाल सिंह, सुरेंद्र शाक्य, चेतराम सागर, धीरेंद्र सिंह, गुड्डू सिंह, हरिचरन, उदयवीर, अरविंद यादव, सुरेंद्र शाक्य, चरन सिंह, रक्षपाल सिंह, दिलीप गुप्ता आदि का योगदान रहा। संचालन रवींद्र मोहन सक्सेना ने किया।   भारत लोक शिक्षा परिषद की ओर से 210 विद्यालयों में योग कराया गया। परिषद के जिलाध्यक्ष केशव नाथ वैश्य ने बताया कि एकल अभियान के सभी विद्यालयों में योगिक क्रियाएं हुईं। योग केंद्र दातागंज और डहरपुर के 60 विद्यालयों का केंद्र डहरपुर रहा। गुलडिय़ा के 30 विद्यालयों का केंद्र धीमरी गांव में रहा। मनिकापुर के 30 विद्यालयों का केंद्र महरोली गांव के सनसिटी स्कू ल मे रहा। बिनावर का केंद्र कादराबाद, आंवला के 30 विद्यालयों का केंद्र पड़वा में रहा। शिवपुर का केंद्र गौरीशंकर गुलडिय़ा में रहा। उन्होंने कहा कि एकल विद्यालयों में पांच प्रकार की शिक्षा हैं। जिनमें प्राथमिक शिक्षा, स्वाभिमान जागरण, आरोग्य शिक्षा, ग्राम विकास शिक्षा और संस्कार शिक्षा शामिल की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकमाता अहिल्यावाई होल्कर सेवा समिति ने विशेष योग प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रामगोपाल पाल ने कहा कि समाज के लोगों की भागीदारी एक शक्ति प्रदर्शन के रूप में हुई।
पतंजलि समिति के जिला संगठन मंत्री सरोज सिसौदिया ने बताया कि इस्लामिया इंटर कॉलेज में योग शिविर में पूर्व विधायक महेश गुप्ता की पत्नी विमलेश कुमारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख की पत्नी आशा यादव, दीपिका शाक्य, अंजू गुप्ता, तारादेवी आदि ने योग किया।
इधर, भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में आदर्श गांव के लिए चयनित सिकरापुर में संस्थान के डॉ. हरस्वरूप वैश्य की अध्यक्षता में योग दिवस पर गांव के लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस मौके पर खूबी ङ्क्षसंह, नरपत सिंह, डीके चड्ढा, हरिओम वर्मा, सुमन आर्य, गिरीश जुनेजा ने भी अपने विचार रखे।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास वर्ग लगाया गया। गिरधारी सिंह राठौर द्वारा योग कराया गया। इसमें ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी एवं ध्यान के अभ्यास कराए गए। इस अवसर पर राजकुमार, जेपी सिंह, मोहरपाल सिंह, स्वतंत्र कुमार, केके वर्मा, सरताज अली, शैलेद्र सिंह, चेतेंद्र यादव, बेंचे सिंह, सरिता यादव, आशा देवी, मुन्नी देवी मंजू  आदि ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।
भारत विकास परिषद के तत्वाधान में चल रहे  योग विज्ञान शिविर  के सातवें दिन योग प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षक द्वय हरिओम वर्मा तथा उनकी  पत्नी सुमन वर्मा ने आसन कराए। इस मौके पर मुरली मनोहर गुप्ता, रिद्धि  प्रताप सिंह, सार्थक गुप्ता, साधना वाष्र्णेय, सुमन वाष्र्णेय, सन्नी  मिनोचा, पवन लता, संतोष, राखी, प्रतिभा आदि मौजूद रहे।

योग दिवस पर गुरुओं का किया सम्मान
भाजपा युवा मोर्चा ने योग शिक्षकों का अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। वेदामऊ विद्यापीठ में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आचार्य वेदव्रत आर्य कहा कि योग का संबंध किसी धर्म से जोडना गलत है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिये योग सहज और चमत्कारी विधि है। इस मौके पर डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्र, पंडित सुरेंद्र शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, राजकुमार ग्रोवर, प्रवेश राठौर, संजीव शर्मा, अमन ग्रोवर, गौतम त्यागी को जिलाध्यक्ष कुलदीप वाष्र्णेय ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजय यादव, संजीव गुप्ता, आदिल खान, सौरभ तोमर, अजय प्रताप सिंह, रवि प्रताप सिंह, विनीत उपाध्याय, उमेश शर्मा, अनुज पाराशरी, अतुल गुप्ता, राहुल झंवर, संजीव बजाज, ओमकार सागर मौजूद रहे।

इस्लामनगर में निकाली रैली, लगी योग क्लास
एसबी पब्लिक स्कूल में योग क्लास लगी। यहां तमाम लोगों ने योगासन के जरिए अपनी सेहत को दुरुस्त करने का संकल्प लिया। वीरेंद्र बॉवी ने बताया की 23 जून तक स्कूल परिसर में योग कराया जाएगा। इधर, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य कल्पना गुप्ता ने बच्चों के साथ जलूस निकाला। योग के प्रचार को नारे लगाए। अंत में सूर्य नमस्कार किया। शिविर में आर्य समाज के प्रधान संजीव गुप्ता, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, श्रवण कुमार अग्रवाल, गौरीश गुप्ता, मनोज गुप्ता, रामकिशन गुप्ता, हरीश वैश्य, राजीव अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल मौजूद रहे।


दहगवां में योग करने का लिया संकल्प
कई गांवों व कस्बों में योगाभ्यास किया गया। गांव दुर्गपुर जरीफ नगर के कुटीर आश्रम और विरजानंद सरस्वती शिशु मंदिर में तमाम लोगों ने प्राणायाम किया। बाबा रामदेव का नारा एक घंटा देह को एक घंटा देश को का पालन करते हुए सभी ने प्रतिदिन योग करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य उमेश चंद्र शर्मा,  सुभाष शर्मा, होम सिंह, प्रदीप, राहुल, राजेंद्र, उमेश, सत्यम, आसू बाबू, नरेंद्र सिंह आचार्य, शमीम अहमद, दिनेशा, मित्रसेन, अमर सिंह, उदयराज, लायक सिंह, किशनवीर, सोमवीर, श्यामवीर माजूद रहे।

गायत्री परिवार ने निरोग रहने का दिया मंत्र
गायत्री शक्तिपीठ पर गायत्री परिवार की ओर से दर्जनों गांवों के लोगों ने योग किया और प्राणायाम सीखा। आचार्य रामचंद्र प्रजापति, मुख्य ट्रस्टी बी ज्ञानेंद्र और गायत्री परिवार के सुरेंद्र नाथ शर्मा ने कहा कि योग करके स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन और सभ्य समाज का निर्माण करें। इस मौके पर माया सक्सेना, अनिल राठौर, कैलाश पटेल, गौतम त्यागी, कालीचरन पटेल, सुखपाल शर्मा, डा. वीरेंद्र पाल शर्मा, रेखा देवी, ममता शर्मा, नरेंद्र पाल सिंह, हाकिम सिंह, नेम सिंह, गुरदयाल, बेचे लाल, वीरेंद्र बघेल, अक्षय कुमार आदि मौजूद रहे।

बिनावर में कई गांवों के लोग सीखने आए
बरखेड़ा में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट पतंजलि योग समिति द्वारा योग सिखाया गया। केंद्र प्रभारी डा. ओमवीर सिंह चौहान ने योग के गुर सिखाए। विभिन्न औषधियों की जानकारी दी। शिविर में नरखेड़ा, बरखेड़ा, बिनावर, विजय नगला, मलिकपुर आदि गांव के लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर ऋ षिपाल सिंह, सतीश, सूबेदार, उदयवीर सिंह, मुकेश, कृष्णपाल, सुरेश गुपज्ता आदि मौजूद रहे।


कुंवरगांव में बुजुर्गों में भी दिखा जोश
छद््मी लाल इंटर कॉलेज में परिब्राजक सतीश वर्मा, भूपेंद्र सिंह और महेंद्र प्रताप सिंह ने युवा और बुजुर्गों को योगासन, प्राणायाम सिखाया। क्षेत्र के दिगोई, कटसारी, कनगांव, दराबनगर, चकोलर, कसेर और पनौटा आदि गांवों के नेत्रपाल सिंह, ऋ तु, विनोद, अनुज कुमार, तनु सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed