फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stray cattle grazed the farmer's five bigha wheat crop at night

Budaun News: रात में किसान की पांच बीघा गेहूं की फसल चर गए छुट्टा गोवंश

Tue, 07 Jan 2025 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Stray cattle grazed the farmer's five bigha wheat crop at night
गेंहू की फसल गोवंश के झुंड ने की बर्बाद, सिर पकड़े खेत में बैठा किसान  मान सिंह । संवाद
अलापुर। विकास खंड म्याऊं क्षेत्र के गौतरा मार्ग पर पांच बीघा गेहूं की फसल छुट्टा गोवंश खा गए। किसान खेत की रखवाली करते समय सो गया था। जब उसकी आंख खुली तब तक छुट्टा पशु पूरी फसल खा चुके थे। यह देखकर किसान सिर पर हाथ धरकर बैठ गया।
विज्ञापन


म्याऊं निवासी किसान मान सिंह ने बताया कि गौतरा रोड के समीप उन्होंने पांच बीघा खेत बंटाई पर लिया था। फसल की रखवाली करने के लिए रोजाना की तरह रविवार की शाम भी खेत पर गए थे। रात एक बजे तक जागते रहे फिर सोचा कि अब गोवंश नहीं आएंगे। सुरक्षा के लिए तारकशी भी कर रखी थी। रात में किसी वक्त उनकी आंख लग गई।
विज्ञापन

इसी दौरान गोवंश का झुंड तार तोड़कर खेत में घुस आया। पशुओं ने उनकी पांच बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह चर डाली। जब सुबह देखा तो किसान के होश उड़ गए। मानसिंह ने बताया कि उसने मेहनत मजदूरी करके खाद-पानी लगाया था, एक रात में ही सब बर्बाद हो गया। सारी रकम गेहूं की फसल में लगा दी थी। फसल होने पर ही घर का खर्चा चलता, लेकिन अब सब बर्बाद हो गया। किसान ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रात में जागने को मजबूर हो रहे किसान
इस समय खेतों में गेहूं, आलू, सरसों की फसल हो रही है। किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली करना है। ऐसे में किसान रात-रात भर जागकर फसल की रखवाली कर रहे हैं। छुट्टा पशुओं से फसल से बचाने के लिए किसानों ने खेतों के चारों तरफ तार भी बांध रखे हैं। बावजूद इसके पशु खेत में घुस जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed