{"_id":"68e2288ed7c810510d0caf8e","slug":"stray-buffalo-kills-farmer-in-budaun-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फसल की रखवाली करने गए किसान पर छुट्टा भैंसे ने किया हमला, मौत से परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फसल की रखवाली करने गए किसान पर छुट्टा भैंसे ने किया हमला, मौत से परिवार में कोहराम
Sun, 05 Oct 2025 01:43 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:43 PM IST
सार
बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में छुट्टा पशुओं के आतंक से किसान परेशान हैं। शनिवार रात छुट्टा भैंस ने एक किसान पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
किसान की मौत से परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में खेत पर फसल की रखवाली करने गए किसान पुन्नी पर छुट्टा भैंसा ने हमला कर दिया। आस-पास के किसानों ने भैंसे को भगाया, लेकिन हमले से पुन्नी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर के रहने वाले पुन्नी (55 वर्ष) पुत्र बहोरी लाल खेती करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। शनिवार रात वह खाना खाने के बाद घर से रोजाना की तरह खेत में खड़ी बाजरा की फसल को आवारा पशुओं से रखवाली करने गए थे। रात 11 बजे वह खेत पर थे। इसी दौरान अचानक छुट्टा भैंसा आ गया।
विज्ञापन
भैंसे ने सींगों से उठाकर पटका
ग्रामीणों ने बताया कि पुन्नी उसे देख नहीं सके। भैंसे ने सीगों से उन्हें उठाकर पटक दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में फसल की रखवाली कर रहे किसान मौके पर पहुंचे और बमुश्किल भैंसा को वहां से भगाया। तब तक पुन्नी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
परिजनों को घटना की सूचना दी, जिस पर रोते बिलखते परिजन खेत पर पहुंच गए। परिजन उन्हें सीएचसी दहगवां ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमॉटम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।