{"_id":"6a0388ae63e4483e3b02d449","slug":"storm-disrupts-daily-life-trees-topple-in-several-areas-power-supply-cut-off-badaun-news-c-123-1-sbly1006-163692-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आंधी से जनजीवन प्रभावित, कई जगह गिरे पेड़, बिजली हुई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आंधी से जनजीवन प्रभावित, कई जगह गिरे पेड़, बिजली हुई ठप
विज्ञापन
बिल्सी क्षेत्र के गांव रफीनगर-खितौरा मार्ग पर टूटा पड़ा पेड़। संवाद
बदायूं/ सैदपुर। जिले में मंगलवार को करीब 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आई आंधी ने कई क्षेत्रों में मुश्किलें बढ़ा दीं। आंधी से शहर के अलावा बिल्सी, वजीरगंज और उसावां इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित रहे। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। इससे सड़क यातायात बाधित हो गया। रफीनगर-खितौरा मार्ग पर पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह रुक गया, जिसे बाद में ग्रामीणों ने पेड़ काटकर शुरू कराया।
उसावां क्षेत्र में करीब एक घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। वहीं सैदपुर क्षेत्र में स्थिति और गंभीर रही, यहां लगभग छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों और नगर क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। बिजली बंद होने से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हुई। लोगों को गर्मी व उमस में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बिसौली क्षेत्र में नगर पालिका की ओर से 33 केवी लाइन का शटडाउन लिए जाने से बिजली समस्या और बढ़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर आंधी में बिजली व्यवस्था का इस तरह प्रभावित होना विभागीय तैयारियों पर सवाल खड़े करता है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी खराबी दुरुस्त कर दी गई है। शटडाउन समाप्त होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई थी।
विज्ञापन
दबतोरी। पपगांव मार्ग पर भी आंधी के दौरान शीशम का पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि उस समय सड़क से कोई गुजर नहीं रहा था। शाम तक पेड़ नहीं हटाया जा सका, जिससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई।
उसावां में तेज हवा से एक घंटे बिजली रही गुल
उसावां। पूर्वाह्न 11:30 बजे के करीब घने बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। लग रहा था कि बारिश होगी, लेकिन आधा घंटे बाद ही बादल उड़ गए और धूप खिल गई। तेज हवा के कारण बिजली उपकेंद्र से करीब एक घंटे के लिए बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। हवा बंद होते ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो गई। संवाद
पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली लाइनों पर गिरीं
कुंवरगांव। आंधी के दौरान पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गईं, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। पानी की आपूर्ति और दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। सूचना पर विद्युत निगम की टीम फॉल्ट तलाशने और उसे दुरुस्त करने में जुटी रही। देर शाम तक सप्लाई पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी। क्षेत्र के गांव इमलिया, कैली, हसनपुर, दुगरैया, गंज, हरहरपुर, मोहनपुर, वनगढ़, यूसुफनगर, सिंगोई, बर्खिन आदि गांवों में स्थिति और अधिक खराब रही, जहां लंबे समय तक अंधेरा छाया रहा। लोगों ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। उधर, विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। संवाद
आंधी में लाइन में फॉल्ट से 8 घंटे बाधित रही आपूर्ति
बिल्सी। नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति उझानी पावर स्टेशन से आने वाली 33 केवी लाइन में लगातार हो रहे फॉल्ट के कारण बदहाल है। आंधी, तेज हवा और बारिश के दौरान लाइन में खराबी आने से बार-बार बिजली गुल हो जाती है। इससे लोग परेशान हैं। मंगलवार को भी आंधी में क्षेत्र की बिजली आठ घंटे गुल रही।
मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे आई तेज आंधी में लाइन ब्रेक डाउन में चली गई। इसके कारण नगर की आपूर्ति करीब आठ घंटे तक बाधित रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या करीब 12 वर्षों से है। कई बार विभाग के उच्च अधिकारियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। संवाद
तेज आंधी में पेड़ और बिजली का खंभा गिरा, यातायात हुआ बाधित
बिल्सी। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तेज आंधी चलने से जनजीवन प्रभावित हो गया। आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ टूटकर गिर पड़े।
रफीनगर से खितौरा जाने वाले मार्ग पर एक पुराना पेड़ सड़क पर गिर जाने से काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। पेड़ गिरने की चपेट में आने से बिजली का पोल और विद्युत लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिसके कारण इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद एहतियातन बिजली सप्लाई बंद कराई गई।
स्थानीय लोगों ने मौके पर एकत्र होकर काफी मशक्कत से पेड़ को सड़क से हटाया, तब जाकर यातायात सुचारु हो सका। स्थानीय निवासी राकेश यादव ने बताया कि तेज आंधी के कारण रफीनगर के पास खितौरा रोड पर पेड़ गिरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। आंधी के बाद मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। संवाद
पेड़ गिरने से घंटों बंद रहा एमएफ हाईवे
सिलहरी। मंगलवार दोपहर को तेज आंधी आने से कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के पॉलिटेक्निक कॉलेज एमएफ हाईवे स्थित पेड़ गिर गया। इससे हाईवे पर निकलने वाले वाहनों का आवागमन घंटों ठप रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से पेड़ को हटवाया और हाईवे पर रुके वाहनों को निकलवाना शुरू कराया। संवाद