फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Stones pelted during a minor dispute; four injured, including two women.

Budaun News: मामूली विवाद में चले पत्थर, दो महिलाओं समेत चार घायल

Wed, 29 Jul 2026 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Stones pelted during a minor dispute; four injured, including two women.
इस्लामनगर। मोहल्ला मनिहार में मंगलवार देर रात पड़ोसियों के बीच मामूली बात पर हुए विवाद के बाद जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई। इसमें एक पक्ष की दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। एक महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कस्बा के मनिहार मोहल्ला निवासी शाहजहां का आरोप है कि मंगलवार की रात उनके पड़ोसी मुस्लिम, भूरे, शहनवाज और रेशमा ने हमला बोल दिया। जमकर पत्थर फेंके। इसमें उनके परिवार के जमील (40), जफर (25), समीर (23) और शायना (20) घायल हो गईं। जमील को गंभीर हालत में बदायूं मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इधर, दो दिन पूर्व लड़ाई का कारण समीर और सारिक के बीच का विवाद बताया जा रहा है। बताते हैंं कि सारिक, समीर के पास दिल्ली में काम करने गया था, जहां उसे काम नहीं मिला। वह घर लौट आया, लेकिन उसकी चप्पल और बनियान वहीं छूट गई। इस बारे में उसने समीर को बता दिया था। बावजूद इसके समीर दोनों चीजें लेकर नहीं आया। यही मामूली बात विवाद का कारण बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पूर्व दोनों पक्षों में विवाद के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई भी की थी। दोबारा से मारपीट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच एसआई गौतम पांडे को दी गई है। हालांकि अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इधर, सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed