{"_id":"5ed539258ebc3e90322f373c","slug":"stone-pelting-badaun-news-bly407785513","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजरतपुर के बक्सेना में दो पक्ष भिड़े, पुलिस पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजरतपुर के बक्सेना में दो पक्ष भिड़े, पुलिस पर पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दातागंज (बदायूं)। हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बक्सेना में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस पर एक पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने गांव में दो बार दबिश दी लेकिन कोई हत्थे नहीं चढ़ा।
ये मामला रविवार देर रात का है। ग्राम बक्सेना निवासी तैय्यव अली का आरोप है कि सोनू पुत्र इकबाल अपने घर के सामने खड़े होकर गाली गलौज कर रहा था। जब उन्होंने गाली गलौज करने का विरोध किया तो सोनू और उसके परिवार वालों ने मारपीट शुरू कर दी। उनसे बचते हुए तैय्यव अली ने किसी प्रकार यूपी 112 पुलिस को सूचना दे दी। जिससे कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं पुलिस को देखकर आरोपी आग बबूला हो गए। उन्होंने उल्टे पुलिस के ऊपर ही पथराव शुरू कर दिया। इसमें एक सिपाही के हाथ में चोट लगने की भी सूचना है।
यूपी 112 पुलिस की सूचना पर हजरतपुर, दातागंज और आसपास के कई थानों की पुलिस गांव पहुंच गई लेकिन तब तक आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। थाना पुलिस ने इस मामले में तैय्यव अली की तहरीर पर सोनू, अफजाल पुत्र अबरार, बाबू पुत्र कय्यूम, अबरार पुत्र अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने सोमवार सुबह भी गांव जाकर दबिश दी लेकिन कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। इस मामले में सीओ दातागंज एसके सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। इस पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पर पथराव होने की अफवाह है।