फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   State workers called a strike picket

राज्य कर्मियों ने हड़ताल कर दिया धरना

Wed, 10 Aug 2016 11:45 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
State workers called a strike picket
राज्य कर्मियों ने हड़ताल कर दिया धरना - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरू
विकास भवन और सिंचाई संघ कार्यालय परिसर में हुआ प्रदर्शन 
तहसील ब्लाक मुख्यालयों पर भी धरना प्रदर्शन का दिखाई दिया असर

 जिलेभर में राज्य कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर अपनी लंबित मांगों को एक बार पिुर मुद्दा के रूप में उछाला है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले विभिन्न विभाग के कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर तक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इसका आह्वान परिषद की केंद्रीय समिति ने किया था। जिला मुख्यालय पर विकास भवन और सिंचाई विभाग परिसर में धरना प्रदर्शन में कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सहमति के बाद भी सरकार उनकी मांगों को स्वीकार नहीं कर रही है। सरकार से 27 मांगों पर सहमति बनी लेकिन उन मांगों को स्वीकार नहीं किया गया। 
आंदोलन को डिप्लोमा इंजीनियर्स महा संघ के एमसी पांडे, ग्राम्य विकास मिनिस्ट्रीयल एसोशिएशन के सुरेश पाल सिंह, बेसिक शिक्षा कर्मचारी एसोसिएशन, यूपी मेडिकल एंउ पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीयल, फार्मेसिस्ट एसोसिएशन, सिंचाई संघ, मातृ शिशु परिवार कल्याण संघ आदि विभिन्न संगठनों ने हड़ताल का समर्थन किया। अध्यक्षता कर रहे मदन मुरारी गुप्ता ने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के कारण मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इस मौके पर संयुक्त मोर्चा की मंत्री सरोज यादव, संप्रेक्षक गौरव यादव, डॉ. होरेश गौतम, संजय आर्य, अशोक कुमार, गंगा गोपाल शर्मा, राजवीर सिंह ने पूरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, ठेकेदारी व्यवस्था समाप्त करने समेत विभिन्न मांगों के न माने जाने पर आक्रोश जताया।
विज्ञापन

सिंचाई संघ की ओर से कार्यालय और वर्कशॉप ठप कर धरना प्रदर्शन किया गया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन स्वरूप गुप्ता की अध्यक्षता में जोरदार प्रदर्शन किया। वेतन की अवधि जोड़कर पेंशन, तदर्थ नियुक्ति, आंगनबाड़ी, रोजगार सेवक, मनरेगा, एनआरएचएम संविदा कर्मी, पीआरडी जवानों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष सतेंद्र शाक्य ने धरना प्रदर्शन की अगुवाई की। चतुर्थ श्रेणी पदों को मृत संवर्ग से हटाए जाने और ग्रुप डी की भर्तियां खोलने की मांग भी उठाई। नलकूप टेक्नीशियन एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि फील्ड कर्मचारियों को साइकिल भत्ता के रूप में 100 रुपये मिलते हैं, उन्हें बाइक का भत्ता दिलाया जाए। परिषद के ब्लाक जगत अध्यक्ष सुरेश पाल सिंह यादव ने भी धरना को संबोधित किया। इस मौके पर हरीओम, त्रिवेणी सहाय, छोटे लाल, आर्येंद्र पाठक, राकेश मोहन मिश्रा, श्रीकृष्ण गुप्ता, विनोद कुमार सिंह, जगन्नाथ प्रसाद, जेजराम, शंकर लाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आसफपुर। कर्मचारी संगठन के प्रांतीय आवाहन पर विभिन्न मांगो को लेकर आज तमाम विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। जिससे दैनिक काम काज बंद रहा। सबसे ज्यादा हड़ताल का असर सीएचसी पर देखा गया।
ब्लाक मुख्यालय कृषि रक्षा, पशु पालन आदि विभागों में हड़ताल का आंशिक असर रहा। जबकि स्वास्थ्य विभाग में पूरी तरह काम बंद रहा। सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर बैठे। ओपीडी भी बंद रही। टीकाकरण दिवस होने से दूर दराज से आई गर्भवती महिलाएं बैरंग हो गईं। वहीं क्षेत्र के किसी भी उपकेंद्र पर टीकाकरण नहीं हुआ। सीएचसी पर कुसुम चौधरी, प्रतिभा शर्मा, शाहीन बानो, मृदुलता शर्मा, कुसुम शर्मा सुशीला देवी, रेहाना बेगम, ममता रस्तोगी, मंजू यादव, राम रानी, किरन शर्मा, दिनेश, पप्पू लता, कुमारी शशि यादव आदि धरने पर बैठीं।

-----
सीएमओ आफिस, सिंचाई के निरीक्षण भवन में धरना आज 
बदायूं। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन के पहले दिन, दूसरे दिन के धरना प्रदर्शन की घोषणा की गई। सिंचाई संघ में चले धरना प्रदर्शन में 11 अगस्त, बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में और दूसरा धरना सीएमओं कार्यालय परिसर में आयोजित किए जाने का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed