{"_id":"573f201e4f1c1bda6aac6fcb","slug":"state-coordinator-of-the-hindu-mahasabha-fasting","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशन पर बैठे हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशन पर बैठे हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
अनशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया
हिंदू धार्मिक स्थलों और श्मशानघटों के सुंदरीकरण धन की मांग
मजारों और ईदगाहों की तरह हिंदू समाज के धार्मिक स्थलों की मरम्मत एवं निर्माण के लिए 10 लाख से एक करोड़ रुपये दिए जाने की मांग करते हुए अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश संयोजक मुकेश पटेल शुक्रवार से मालवीय आवास पर अनशन पर बैठ गए। उन्होंने मांग पूरी न होने तक अनशन पर जमे रहने का एलान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
मुकेश पटेल ने हिंदुओं के पूजा स्थल, श्मशानघाट आदि के सुंदरीकरण कराने, पुजारियों को वेतन राजकीय कोष से देने, गोकशी रोकने के लिए आम जनता का सहयोग प्राप्त करने की विशेष व्यवस्था करने, मानसरोवर यात्रा एवं कैलाश यात्रा पर हिंदुओं को सब्सिडी देने, महंगाई और कालाबाजारी पर लगाम कसने और भ्रष्टाचार रोकने के लिए मजबूत निगरानी तंत्र बनाए जाने की मांग की। पटेल ने कहा कि यदि हिंदू हित की मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।
अनशन के दौरान रामनिवास, ओम शंखधार, माया देवी, सोमपाल सिंह, रवि पटेल, श्रीकांत मिश्रा, आशीष चौहान, विराज गुप्ता, आकाश वर्मा, मनु गुप्ता, शिवम गुप्ता, बृज मोहन, राजेश, रामपाल पुरी, नितेश गुप्ता, बलवीर सिंह, राघवेंद्र सिंह, आकाश, अवधेश, ज्ञान सिंह, राजू कश्यप आदि मौजूद रहे।