फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sri Krishna Palki Shobha Yatra was filled with zeal and enthusiasm

Budaun News: उमंग और उत्साह से सराबोर रही श्रीकृष्ण पालकी शोभायात्रा

Mon, 25 Aug 2025 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Sri Krishna Palki Shobha Yatra was filled with zeal and enthusiasm
अलापुर में श्रीकृष्ण पाल​की शोभा यात्रा में शामिल झांकी। संवाद - फोटो : तस्करों से बरामद कछुए।
अलापुर। नगर में श्रीकृष्ण पालकी शोभायात्रा निकाली गई। इसमें करीब दो दर्जन आकर्षक झाकियां शामिल रहीं। धूमधाम से निकली शोभायात्रा में कलाकारों ने करतब भी दिखाए। धर्म प्रेमियाें ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान के ठाकुरदास मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। इसमें अलीगढ़ से सरदारजी का अखाड़ा, चंदौसी से महाकाल की झांकी, वृंदावन से राधा-कृष्ण की झांकी, अंग्रेजों की झांकी, मुरादाबाद से काली का अखाड़ा, बिजनौर से बालाजी का दरबार, उझानी से शिव तांडव के कलाकार, खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा, बहजोई से शिव बारात और कारगिल तिरंगा यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा हाईवे से इमलिया नगला होते हुए, बड़ा बाजार, साहूकारा, बजरिया, काजी हाउस, खेड़ा मोहल्ला, पटवा चौक, अंसारी चौक से मुख्य बाजार होते हुए पूर्व विधायक सिनोद शाक्य के आवास से होते हुए रामलीला मैदान में पहुंची। शोभायात्रा देखने कस्बा और आसपास के गांवों के लोग बड़ी तादाद में आए। उत्साह और उमंग से भरे लोगों ने जगह-जगह यात्रा पर पुष्प वर्षा की। भक्ति गीतों की गूंज पर युवा पीढ़ी थिरकती चल रही थी। सुरक्षा के लिहाज से सर्किल के थानों की पुलिस के साथ पीएसी मौजूद रही। शोभायात्रा में नवल श्रीवास्तव, अंशुल गुप्ता, अरेंद्र, अर्पित, प्रशांत, व्यापार मंडल अध्यक्ष मयंक, अंकित, पिंटू, राजाराम शर्मा, सोनू पालीवाल, राकेश, राजकुमार, सोनू समेत तमाम लोगों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed