फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sr Mamta, Jr. Mitali topper in class

सीनियर में ममता, जूनियर  वर्ग में मिताली अव्वल

Tue, 29 Mar 2016 11:41 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Tue, 29 Mar 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Sr Mamta, Jr. Mitali topper in class
परीक्षाफल - फोटो : अमर उजाला
भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल घोषित
विज्ञापन

एस्सल पब्लिक स्कूल में सुधांशु गुप्ता ने बांटे पुरस्कार

 भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज और एस्सल पब्लिक स्कूल में मंगलवार को वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। भदवार में सीनियर वर्ग में ममता रानी और जूनियर में मिताली चांदना ने पहला स्थान पाया। मेधावियों को अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता और प्रबंधक नेवराज छाबड़ा ने पुरस्कृत किया।
भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में परीक्षाफल वितरण समारोह शुरू होने पर अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता और प्रबंधक नेवराज छाबड़ा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। उन्होंने मेधावी छात्राओं को अगली कक्षाओं में भी मन लगाकर पढ़ाई करने की सलाह दी। कहा कि प़ढाई से देश और समाज को नई दिशा प्रदान की जा सकती है। उन्होंने सीनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ ममता रानी और जूनियर वर्ग में अव्वल मिताली चांदना को शील्ड भेंट की। 
विज्ञापन

प्रबंध कमेटी के पदाधिकारी सुभाषचंद्र मिनोचा और प्रधानाचार्या सुदर्शना भाटिया ने रिजल्ट कार्ड वितरित किए। कॉलेज के अध्यक्ष श्री मेंदीरत्ता ने बताया कि नये शैक्षिक सत्र की शुरूआत एक अप्रैल से ही होगी। पहले दिन छात्राओं की साईकिल रेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का मकसद बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के साथ प्रदूषण मुक्त समाज के साथ सामाजिक एकता होगा। परीक्षाफल वितरण समारोह मेें कमेटी के पदाधिकारियों के साथ शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एस्सल पब्लिक स्कूल में यूकेजी में आस्था गोयल और राघव सचदेवा प्रथम, प्रतिज्ञा शर्मा द्वितीय, रहवर ने तृतीय स्थान पाया। एलकेजी में भव्या थरेजा प्रथम, यशी कश्यप द्वितीय और रूद्र अदलक्खा तृतीय, पीजी में प्राची और रकक्षान प्रथम, कुशाग्र गुलाटी द्वितीय और भूमि गुप्ता ने तृतीय स्थान पाया। प्रबंधक सुधांशु गुप्ता ने मेधावियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर भावना गुप्ता, प्राची मिश्रा, रेनू, दक्ष, फरहत, कंचन, आंचल सपरा और शीबा आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed