फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Squandering of water Stop: Saqlain Mian

पानी की फिजूल खर्ची  रोको: सकलैनी मियां

Thu, 05 May 2016 12:38 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 05 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Squandering of water Stop: Saqlain Mian
सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बेहटा डंबरनगर में हुआ समाज सुधारक सम्मेलन 
बुधवार को तपती दोपहरी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर यहां पहुंचे लोग

 खानकाहे शाह शराफत, बरेली के सज्जादानशीन हजरत शाह सकलैनी मियां ने देश व कौम की सलामती के लिए दुआ की। उन्होंने पानी की फिजूल खर्ची को मना किया। बोले, गांव बेहटा जो कभी गलत कामों के लिए जाना जाता था, वह अब सुधार की ओर है। 
 क्षेत्र के गांव बेहटा डंबर नगर में बुधवार को समाज सुधारक सम्मेलन में हजारों की  भीड़ उमड़ी। तपती दोपहरी में भी क्षेत्र के कई गांवों से लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर यहां पहुंचे। बता दें कि इससे पहले मई 2015 में सम्मेलन हुआ था, तब क्षेत्र के दर्जनों गांव में शादियों में बैंडबाजों के साथ ही अन्य फिजूल खर्ची पर रोक लगाई गई थी। दहेज को भी प्रतिबंधित किया गया था। इस मौके पर बरेली से आये डॉ. जिया उल रहमान ने कहा कि नेक बनो, नेक लोगों से मुहब्बत करो, अपने आप को जहुन्नम से बचाओ। सच्चा मुसलमान सेवा करता है। पड़ोसी अगर परेशान है, तो मुसलमान का फर्ज है कि वह उसकी मदद करे। दीन का हिस्सा सभी की खिदमत करना है। महिलाओं की इज्जत करो, छेड़छाड़, गलत आचरण, चोरी करने वालों को अल्लाह कभी माफ नहीं करता है। इससे कौम की बदनामी भी होती है। अल्लाह की इबादत ही जन्नत का द्वार है। मंच पर तमाम उलमाओं ने विचार रखे। 
विज्ञापन

हजरत मौलाना जिया उर रहमान अली खानकाहे सैयद सरावा, इलाहाबाद व मुफ्ती अनफासुल हसन ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने नाच-गाना, डीजे, शराब, जुआ जैसी कुरीतियों से बचने की अपील की। सम्मेलन मे असलम मियां बरेली, अब्दुल अजीज मियां भटपुरा शरीफ, वजाहत मियां, शेरी नाशिर मियां, शेरी मुफ्ती दिलशाद कादरी, तसनीम कादरी बदायूं शरीफ सहित तमाम मौलानाओं ने शिरकत की। संचालन हाफिज जमीर अहमद सकलैनी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
खूब दिखा सेवा भाव 
कादरचौक। गर्मी के मौसम मे खेत में लगे विशाल पंडाल मे प्यासे लोगों को पानी के लिये दो टैंकर खड़े किए गए थे, लेकिन वक्ताओं की तकरीर के समय लोग पानी को न उठें, इसके लिए तमाम लोग पानी जगह पर ही उपलब्ध करा रहे थे। वाहनों की पार्किंग से लेकर रखरखाव की व्यवस्था भी बेहटा के लोगों ने पूरे सेवाभाव के साथ निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed